उत्तर प्रदेश आगरा थाना अछनेरा चौकी इंचार्ज की दबंगई से परेशान सादे कागज पर हस्ताक्षर करा झूठे मुकदमे फसाने की दी धमकी ग्रामीणों ने एसएसपी महोदय प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार। ( योगेश पाठक के साथ प्रमोद की खास रिपोर्ट )


( आगरा थाना अछनेरा चौकी इंचार्ज की दबंगई से परेशान सादे कागज पर हस्ताक्षर करा झूठे मुकदमे फसाने की दी धमकी ग्रामीणों ने एसएसपी महोदय प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार )
थाना अछनेरा अंतर्गत कुकथला चौकी किरावली दो पक्षों में हुए झगड़े में निर्धन ग्रामीण को दरोगा द्वारा जबरन बली का बकरा बनाये जाने का मामला सामने आया है। पहले बगैर उसके संज्ञान में डाले मुकदमे में गवाह बना दिया गया। समाधान दिवस में इसकी शिकायत की तो चौकी पर बैठा कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। दरोगा के व्यवहार से मानसिक तनाव में आये पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला थाना अछनेरा अंतर्गत कुकथला चौकी का है। विगत 28 अक्टूबर को दो पक्षो में रास्ते मे निकलने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमे एक पक्ष के सिर में गम्भीर चोट आई थी और दूसरे पक्ष ने अपनी तरफ से मुकदमें में झगड़ा घर मे घुस कर मारपीट का दिखाया था जिसमे विवेचक ने बिना बताए ग्रामीणों को गवाह बना दीया। गांव के निवासी सतीश पुत्र टुंडी ने विगत दिनों 16 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता से विवेचक चौकी इंचार्ज कुकथला के विरुध्द शिकायत की थी कि मुझे और जोगिंदर पुत्र सुभाष चंद एवं अन्य ग्रामीणों को बिना संज्ञान में लिए विवेचना में गवाही दर्ज कर चार्जशीट लगाई है। जबकि हम लोंगो को मामले का संज्ञान तक नही है। विवेचक चौकी इंचार्ज कुकथला ने अपराध संख्या 408/2021 में झूठी गवाही अंकित कर दी है। जिसमे एसपी ग्रामीण पश्चिम द्वारा सीओ अछनेरा से आख्या मांगी गई थी। इसी क्रम में मंगलवार 26 जुलाई को रात 8:00 बजे सतीश अपने घर जा रहा था। तभी चौकी इंचार्ज कुकथला उसे पकड़ कर चौकी ले गए और चौकी पर दो-तीन घंटे बैठा रखा और डराया धमकाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। फिर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए तभी से सतीश की तबीयत ठीक नहीं है वह मानसिक तनाव में है जिसकी शिकायत सतीश पुत्र टुंडी व जुगेन्द्र पुत्र सुभाष चंद्र ने अपने परिजनों के साथ एसएसपी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। योगेश पाठक के साथ प्रमोद .

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
