उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबादथाना फरिहा थाने के परिसर में एक निष्प्रयोज्य कमरे में होमगार्ड ने लोहे की राड में खुद को फांसी लगाकर कर दी जान। ( व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबादथाना फरिहा थाने के परिसर में एक निष्प्रयोज्य कमरे में लोहे की रॉड में अँगोछे का फंदा बनाकर एक होमगार्ड राकेश बाबू यादव (उम्र क़रीब 45 वर्ष) के द्वारा प्रथम दृष्टया आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा मौक़ा मुआयना किया गया। शरीर पर कोई ज़ाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों की मौजूदगी में फ़ील्ड यूनिट द्वारा मृत शरीर को फंदे से उतार कर पीएम हेतु भिजवाया गया है। वीडियोग्राफ़ी के अंतर्गत पैनेल द्वारा पीएम कराया जाएगा। इनके बेटे के द्वारा बताया गया कि इनको मानसिक बीमारी थी जिसका इलाज आगरा के डॉक्टर ईशू गर्ग द्वारा किया जा रहा था। अग्रेतर विधिक कार्यवाही जारी है।उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री अजय कुमार द्वारा दी गयी बाइट ।

( व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
