उत्तर प्रदेश इटावा थाना इकदिल क्षेत्र नैशनल हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने आटो मे टक्कर मारकर हुआ फरार 03 लोगों को मौके पर हुई दर्दनाक मौत 04 गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( अंशुल यादव की खास रिपोर्ट )


( इटावा थाना इकदिल क्षेत्र नैशनल हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने आटो मे टक्कर मारकर हुआ फरार 03 लोगों को मौके पर हुई दर्दनाक मौत 04 गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर पश्चिमी तिराहा पर आज सुबह उस समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया जब रविवार सुबह सवारियों से भरा एक ऑटो बकेवर की तरफ से इटावा की ओर जा रहा था तभी तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में पीछे जोरदार टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर मारने से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में 3 की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही चार गंभीर रूप से घायल हो गए जो घटना की सूचना पर मौके पर आसपास के ग्रामीणों पहुंच गए और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल इटावा भेजा जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया मरने वालों में आकाश दुबे व दो के नाम पता नही चल सके है। जभकी घायलों ने अपने नाम घायल आयुष दुबे पुत्र बृजेन्द्र दुबे उम्र 17 वेरस निवासी इकघरा उरेंग थाना बकेवर, दीपकपुत्र इंदल सिंह निवासी ग्राम बालम पुर थाना इकदिल हाथ कटकर घायल सुभाष पुत्र राजा राम निवासी गौतमपुरा थाना बकेवर 4 घायल देवेंद्र सिंह राजावत स्वर्गीय बाबू सिंह राजावत विद्यानगर भट रोड बाबरपुर जिला औरैया शामिल है। जिनकी हालात गंभीर है। वही टक्कर मरकर डंपर भाग निकला जिसका पुलिस तलाश रही है।

( अंशुल यादव की खास रिपोर्ट )
