उत्तर प्रदेश औरैया के यमुना तट स्थित देवकली में सावन के तीसरे सोमवार को भोले नाथ मंदिर मे भक्तो का उमड़ा जनसैलाब प्रशासन की पैनी नजर । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया के यमुना तट स्थित देवकली में सावन के तीसरे सोमवार को भोले नाथ मंदिर मे भक्तो का उमड़ा जनसैलाब प्रशासन की पैनी नजर )

उत्तर प्रदेश औरैया के देवकली मन्दिर में भक्तों की भीड़ इस कदर दिखी की देखने बालों का तांता लगा रहा। बताया जाता की कन्नौज के राजा जयचंद की मुंह बोली बहिन देव कला के नाम से मशहूर है ये देवकली मंदिर जो औरैया के यमुना तट के बीहड़ के करीब बना हुआ है। इस भोले बाबा के मन्दिर में बहुत ही दूर-दूर से आने वाले शिव भक्त जलाभिषेक करते हैं। तथा यह बहुत ही प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर है। सुबह 4:00 बजे से ही शिव भक्तों की भीड़ जमा हो कर शाम 7:00 बजे तक संध्या आरती तक लगातार लंबी कतार के द्वारा चलती रहती है। शिव भक्त जय भोले के उद्घोष के साथ शंकर जी के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं एवं उनके दर्शन मात्र से खुशी से झूम उठते हैं। आज सावन के तीसरे सोमवार को अपार भीड़ देखने को मिली जहां दो लंबी लंबी लाइने लगी रही और भोले बाबा के दर्शन मात्र के लिए घंटो खड़े होकर शिव भक्ति का आनन्द लेकर शिवलिंग के दर्शन किए।आज लगभग सुबह से शाम तक भोले के भक्तों का तांता लगा रहा तथा हर एक भक्त ने भोले बाबा के दर्शन करके ही भक्त अपने घर बापस लौटे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!