उत्तर प्रदेश औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस व एसओजी टीम ने भोली भाली महिलाओं से टप्पेबाजी कर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का किया बड़ा खुलासा लगभग 4.50 लाख कीमत का लूटा हुआ माल बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट


( औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस व एसओजी टीम ने भोली भाली महिलाओं से टप्पेबाजी कर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का किया बड़ा खुलासा लगभग 4.50 लाख कीमत का लूटा हुआ माल बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी औरैया व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में विगत काफी समय से एक टप्पेबाज गिरोह के संक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। उक्त गिरोह द्वारा जनपद की भोली-भाली महिलाओं को टारगेट करके उनको अपनी बातों में लेकर उनके पहने हुए आभूषणों को उतरवाकर फरार हो जाते थे। उक्त गिरोह द्वारा जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई घटनाएं कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में विभिन्न थानों पर कई अभियोग पंजीकृत किये गये थे।महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं की संवेदनशीलता तथा पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने हेतु एवं उक्त गिरोह की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी औरैया तथा थाना कोतवाली से पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा जनपद में विगत में घटित हुई विभिन्न टप्पेबाजी की घटनाओं के सम्बन्ध में पीड़िताओं से वार्ता करते हुए विभिन्न साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा था तथा घटना स्थल के आस पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा था। इसी क्रम पुलिस टीम द्वारा संकलित साक्ष्य के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित कर मुखबिरों को सक्रिय करते हुए उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 01.08.2022 को सावन में तृतीय सोमवार के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एसओजी औरैया व थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 05.30 बजे नेशनल हाईवे भाउपुर के पास उक्त गैंग के 04 सदस्यों की गिरफ्तारी की गयी जिनके पास से भारी मात्रा में टप्पेबाजी / लूट की घटनाओं से सम्बन्धित माल की भी बरामदगी की गयी। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम लोग औरैया, इटावा, जालौन तथा आस पास के जनपदों में टप्पेबाजी की घटनाएं करते हैं। हम लोग अकसर भोली-भाली व वृद्ध महिलाओं को टारगेट करते है तथा उन्हें उनके परिवारीजनों मृत्यु व दुर्घटना व बीमारी आदि की आशंका बताकर अपनी बातों ले लेते है फिर उनसे उनके पहने हुए आगषूणों को उतरवाकर एक रूमाल में बांधकर उन्हें 05 या 10 कदम आगे जाने को कहते है जब महिलाएं हमारी बातों में आ जाती है तो हम लोग वहां से सामान लेकर भाग जाते है तथा उक्त माल को राजपुर कानपुर देहात नि० ज्वैलर्स छोटे अवस्थी पुत्र विजय अवस्थी को बेच देते है।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-
1. शेरे अली पुत्र अंगूर अली नि0 जल्लापुर सिकन्दरा थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात।
2. मो0 सफीक पुत्र सत्तार अली नि० मूसानगर खालेशहर बांगर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात।
3. मो0 इस्माइल पुत्र हसन खां नि0 जल्लापुर सिकन्दरा थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात।
4. सुलेमान पुत्र स्व0 कुब्बत अली नि0 रूरा रोड अकबरपुर नेशनल हॉस्पीटल थाना अकबरपुर कानपुर देहात।
वांछित अभियुक्त-
1. छोटे अवस्थी पुत्र विजय अवस्थी निवासी राजपुर कानपुर देहात। (ज्वैलर्स)
बरामदगी-
1. 06 जोड़ी पायल चांदी की।
2. 32 बिछिया चांदी के
3. 01 मंगल सूत्र सोने का।
4. 06 नाक के फूल साने के।
5. 01 कान का बाला सोने का
6. 02 कान के टॉप्स सोने के
7. 01 चांदी की अगूंठी
8. 04 चूडी चांदी की।
9. 14000रू0 नगद बिके हुए माल से प्राप्त।
10. 03 मोटर साइकिल घटनाओं में प्रयुक्त ।
अनावरित हुई घटनाएं-
1. गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 16.03.2022 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दिबियापुर बाईपास बम्बा के पास एक महिला से पैरों की पायल, सोने की बाले तथा 01 हजार रूपये ले गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 203 / 22 धारा 328, 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
2. गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 12.07.2022 को थाना कोवताली क्षेत्रान्तर्गत गोपाल वाटिका के पास महिला से एक मंगल सूत्र, 01 चैन, 02 अंगूठी, 02 कान के बाले ले गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 547 / 22 धारा 420 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
3. गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 25.06.2022 को थाना एरवाकटरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उमरेडा से महिला से गले का लॉकेट, कानों के बाले उतरवाकर ले गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना एरवाकटरा पर मु0अ0सं0 150 / 22 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
4. गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 05.07.2022 को थाना विधूना क्षेत्रान्तर्गत तहसील के पास एरवाकटरा रोड के पास से एक महिला से 45000रू0 नगद, 04 अगूंठी, झुमकी व एक चैन ले गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना विधूना पर मु0अ0सं0 241 / 22 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उत्तर प्रदेश औरैया अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 21.07.2022 को थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मेला ग्राउण्ड के पास अम्बेडकर नगर से एक महिला से 02 कान के कुण्डल, 01 ओम व कुछ पैसे ले गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 297 / 22 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 203 / 22 धारा 328, 392, 411 भादवि थाना कोतवाली जनपद औरैया।
2. मु0अ0सं0 547 / 22 धारा 420, 411 भादवि थाना कोतवाली जनपद औरैया।
3. मु0अ0सं0 150/22 धारा 379, 411 भादवि थाना एरवाकटरा जनपद औरैया।
4. मु०अ०सं० 241 / 22 धारा 392, 411 भादवि थाना विधूना जनपद औरैया।
5. मु0अ0सं0 297 / 22 धारा 392, 411 भादवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
6. मु0अ0सं0 46 / 19 धारा 279, 337, 338, 427 भादवि थाना राजपुर कानपुर देहात बनाम इस्माइल ।
7. मु0अ0सं0 73 / 21 धारा 323, 504, 506, 34 भादवि थाना राजपुर कानपुर देहात बनाम इस्माइल ।
8. मु0अ0सं0 204 / 21 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना रूरा कानपुर देहात बनाम शेरेअली ।
9. मु0अ0सं0 187 / 18 धारा 379, 420, 406, 411 भादवि थाना डेरापुर कानपुर देहात बनाम शेरेअली ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक श्री सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एस०औ०जी०, है०कां० रुपेन्द्र कुमार, कां० धर्मेन्द्र कुमार, कां० दीपक कुमार, कां० प्रभात मणि त्रिपाठी, का० अमित कुमार, का० सिद्धार्थ शुक्ला, का० धर्मेन्द्र शर्मा, का० सुबोध कुमार, का० ललित कुमार, कां० विवेक कुमार, का० भूपेन्द्र कुमार का० सुभाष का० विजयकान्त |
2. श्री मुकेश बाबू चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, उ0नि० प्रवीण कुमार मय टीम।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
