सहारनपुर थाना प्रभारी व हमराही द्वारा दबिश के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

( थाना प्रभारी व हमराही द्वारा दबिश के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार,सचिन त्यागी एवम सुंदर सिंह ने अपनी अपनी टीमों के साथ छह वारंटियों को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।आपको बता दें,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम पुलिस अधीक्षक-देहात के निर्देशो का हमेशा पालन करने वाले थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली टीम सब इंस्पेक्टर सुंदर सिंह ने आज अपनी हमराही फोर्स के सहयोग से दो वारंटियों वसीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम सरूरपुर एवम मोनू उर्फ विशेष पुत्र अशोक निवासी ग्राम शेखपुरा को किया गिरफतार।इसी थाने के ही एसआई जीतेन्द्र कुमार ने भी अपनी सहयोगी टीम के सहयोग के चलते तीन वारंटियों नूर मौहम्मद पुत्र असिद,इमरान पुत्र खान मौहम्मद तथा सादा पुत्र खान मौहम्मद तीनों ही निवासी ग्राम हुसैनपुर को उनके घर से किया गिरफ्तार।और यही नही उप-निरीक्षक सचिन त्यागी ने भी अपनी टीम के साथ एक वारंटी नफीस पुत्र असगर निवासी जगहेता नजीब को भी किया गिरफ्तार।यह सभी गिरफ्तारियां थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की सख्ताई के चलते हुई।सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।इसके अतिरिक्त थाना बेहट प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम हेड-कांस्टेबल सचिन चौहान एवम कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने एक चाकुधारी सादिक पुत्र भूरा निवासी कस्बा बेहट को एक नाजायज चाकू सहित पकड़ा।इस अभियुक्त को भी जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!