गाजीपुर अग्रसेन पब्लिक स्कूल अन्धऊ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना एवं बाल संरक्षण के दृष्टिगत जागरूकता शिविर किया गया आयोजन । ( धर्मेंद्र पाण्डेय की खास रिपोर्ट )

( अग्रसेन पब्लिक स्कूल अन्धऊ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना एवं बाल संरक्षण के दृष्टिगत जागरूकता शिविर किया गया आयोजन )

गाजीपुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना एवं बाल संरक्षण के अन्तर्गत जागरूकता शिविर आयोजन अग्रसेन पब्लिक स्कूल अन्धऊ, गाजीपुर में किया गया। जागरूकता शिविर में श्रीमती कामयानी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, श्री संजय कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर, श्रीमती नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी गाजीपुर, श्रीमती गीता श्रीवास्तव बाल संरक्षण अधिकारी गाजीपुर, श्री प्रवीण कुमार राय, प्रबंधक अग्रसेन पब्लिक स्कूल अन्धऊ, गाजीपुर एवं मंच का संचालन पत्रकार श्री शशीकान्त तिवारी द्वारा किया गया। सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास की एक संयुक्त पहल के रूप में समन्वित और अभिसरित प्रयासों के अन्तर्गत बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरूआत 22 जनवरी, 2015 को की गई है। इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल हैं प्रथम चरण में च्ब् तथा च्छक्ज् ।बज को लागू करना, राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना तथा विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित कार्य करना। बुनियादी स्तर पर लोंगो को प्रशिक्षण देकर, संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच बदलने पर जोर दिया जा रहा है तथा कानून के जरिए नाबालिग बच्चों के प्रति यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और पोर्नोग्राफी जैसे यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में कार्यवाही की जाती है। बच्चों की मदद के लिए बनी चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 से भी मदद की जा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के उद्देश्य को बताया गयाः- बालिकाओं का अस्तित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करना। बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना।. बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें सही/गलत के बारे में अवगत कराना। इय योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है। मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार। शिक्षा के साथ-साथ बेटिओं को अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने एवं उनकी इसमें भागीदारी को सुनिश्चित करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है।

( धर्मेंद्र पाण्डेय की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!