जौनपुर बदलापुर सल्तनत बहादुर पीजी कालेज मे मिशन शक्ति योजना के तहत शारीरिक शक्ति एवं आत्मिक शक्ति मे वृद्धि हेतु जागरूकता कार्यक्रम का गया। ( ब्यूरो चीफ सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट जौनपुर )

( बदलापुर सल्तनत बहादुर पीजी कालेज मे मिशन शक्ति योजना के तहत शारीरिक शक्ति एवं आत्मिक शक्ति मे वृद्धि हेतु जागरूकता कार्यक्रम का गया )

जौनपुर बदलापुर तहसील मुख्यालय पर स्थिति सल्तनत बहादुर पीजी कालेज मे मिशन शक्ति योजना के तहत मां और शिशु के शारीरिक शक्ति एवं आत्मिक शक्ति मे वृद्धि हेतु व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजनकिया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक एड़वोकेट विनोद कुमार सिंह ने कार्यक्रम के संबोधन में कहा मां और शिशु के हितार्थ ,राष्ट्र के हितार्थ मातृत्व शक्ति की अहम भूमिका होती है इसे भुलाया और अनदेखा नहीं किया जा सकता। उसी कड़ी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने अपने व्याख्यान में संदेश दिया कि मां सृष्टि की सर्वोत्तम शक्ति होती है, मां का सान्निध्य शिशु को मजबूती प्रदान करता है। अगली कड़ी में मिशन शक्ति संयोजक डा. पूनम श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बताया कि मां का दूध शिशु के लिए अत्यन्त गुणकारी होता है। मां शिशु की जीवनदायिनी होती है, आज कहीं न कहीं पाश्चात्य संस्कृति का दुष्प्रभाव मां और शिशु के संबंध पर पड़ रहा है। इससे मुक्ति तभी मिल सकती है जब स्त्री अपने अस्तित्व को समझकर कर्तव्य निष्ठता पर तटस्थ रहेगी। प्रस्तुत वैचारिक गोष्ठी में मिशन शक्ति की टीम डा. शशिबाला सिंह, डा. अंसारी,श्री प्रसून सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया, कार्यक्रम में कालेज की शिक्षिका डा. पूनम श्रीवास्तव की महती भूमिका रही ।

Back to top button
error: Content is protected !!