सहारनपुर थाना सरसावा तेज तर्रार प्रभारी की अपराधियों पर पैनी नजर पर थाने में दो सगे भाइयों ने किया आत्मसमर्पण कर अपराध न करने की खाई कसमे । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

( थाना सरसावा तेज तर्रार प्रभारी की अपराधियों पर पैनी नजर पर थाने में दो सगे भाइयों ने किया आत्मसमर्पण कर अपराध न करने की खाई कसमे  )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा निर्देशो का थाना सरसावा प्रभारी द्वारा सख्ती के साथ पालन अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से अपराधियों में खोफ पेदा करने वाले थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की इसी तेज तर्रार कार्रवाई से खोफजदा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो भाईयों ने कल थाना सरसावा में आत्मसमर्पण कर फिर से अपराध ना करने की खाई कसम।इससे पहले भी दर्जनों अपराधी थाना सरसावा प्रभारी के सामने घुटनों के बल बैठ कान पकड़ कर माफी मांग अपराध की दुनिया से हाय तोबा कर चुके हैं।बताया जाता है,कि थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की हिस्ट्रीशीटरो एवम गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधियों के यहां लगातार दबिशे चल रही है,धर्मेन्द्र सिंह इन्हीं दिनों के चलते कई अपराधी तो सहारनपुर छोड़कर भाग चुके हैं,और जो बचे हैं,वह थाने में आकर सरेंडर कर अपराध ना करने की कसम खा चुके हैं,अपराधी दुनिया से हाय तोबा बोल चुके हैं।आपको बता दें,कि कल ग्राम खजूर खेड़ी निवासी दो सगे भाई शबनूर एवम फौजी पुत्र जमील जो गैंगेस्टर एक्ट में वांछित थे,अपनी मां को लेकर थाना सरसावा पहुंचे और पहुंचते ही थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के पेरो में गिर रोने गिड़गिड़ाने लगे,बोले हमें बचा लो साहब हम जेल नहीं जाना चाहते मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं,अपराधी दुनिया से हाय तोबा बोलते हुए थाना सरसावा प्रभारी के सामने दोनों हाथ जोड़कर जोड़कर माफी मांगने लगे।बाद में थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया और बोले हर रविवार को थाने में हाजरी जरूर लगानी है।हम आपको यह भी बता दें,कि धर्मेंद्र सिंह की तेज तर्रार कार्रवाई के चलते इससे पूर्व भी शराब की तस्करी में लिप्त पूरा गांव ही थाना सरसावा प्रभारी के सामने आत्मसमर्पण कर चुका है और घुटनो के बल बैठकर अपराधो से हाय तोबा बोल चुका है इसके अलावा तीन भाई भी पूर्व में थाना सरसावा प्रभारी के सामने ही सरेंडर कर कभी ना अपराध करने की कसम खा चुके हैं।और यही सब हमें कल एक बार फिर वही नजारा थाना सरसावा में देखने को मिला।बता दें,कि थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की तेज तर्रार कार्रवाई से परेशान थाने में माफी मांगने एवम कभी ना अपराध करने की कसम खाने वाले अपराधियों का सिलसिला लगातार जारी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!