उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के तत्वाधान में मुख्य अतिथि डॉ0 चंद्र सेन जादौन द्वारा फीता काट कर किया गया शुभारंभ एवं कांवरियों का भव्य स्वागत कर भंडारे का किया गया आयोजन। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के तत्वाधान में मुख्य अतिथि डॉ0 चंद्र सेन जादौन द्वारा फीता काट कर किया गया शुभारंभ एवं कांवरियों का भव्य स्वागत कर भंडारे का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई शिकोहाबाद द्वारा कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत एवं भंडारा कार्यक्रम नगर कार्यालय एटा रोड शिकोहाबाद पर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन द्वारा फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद चंद्र सेन जादौन ने कहा कि बाबा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष प्रयासों से पूरे उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली जा रही है । जिसने शिव भक्त अपनी मनोकामना को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश की जनता को श्रेष्ठ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा की बटेश्वर धाम हमारे उत्तर प्रदेश का एक पवित्र पावन स्थान है जहां लाखों शिवभक्त अपनी मनोकामना पूरी करने हेतु जाते हैं उनकी सेवा करना हमारा परम सौभाग्य है । जिसमें सिरसागंज पूर्व विधायक हरिओम यादव, राकेश संखवार महानगर अध्यक्ष , वृंदावन लाल गुप्ता जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता नगरअध्यक्ष ,सुशील जैन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुशील यादव जिला अध्यक्ष पिछला मोर्चा, शिवम दिक्षित, आनंद यादव ,अभिषेक राठौर, दिलीप प्रजापति, प्रदीप माहौर ,शरद राठौर, अशोक दिवाकर, अमन ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों ने विशेष भाग लिया। फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन, हरिओम यादव पूर्व विधायक,वाइट दयाशंकर गुप्ता समाजसेवी, प्रमोद कुमार विभाग प्रचारक |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
