वाराणसी सेंट्रल जेल से 13 बाद रिहा हुए ब्रजेश सिंह पहुंचे वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा परिजनों संग तस्वीरें की साझा। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( वाराणसी सेंट्रल जेल से 13 बाद रिहा हुए ब्रजेश सिंह पहुंचे वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा परिजनों संग तस्वीरें की साझा )

वाराणसी।डॉन ब्रजेश सिंह वाराणसी जेल से लगभग 13 सालों बाद रिहा हुए हैं।जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को डाॅन ब्रजेश सिंह पहली बार अपने परिवार के साथ सार्वजनिक नजर आए।विधान परिषद सदस्य पत्नी अन्नापूर्णा सिंह और छोटे बेटे सागर के साथ वे बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।उनके साथ काफी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। डॉन ब्रजेश सिंह हाल ही में लगभग 13 सालों बाद वाराणसी सेंट्रल जेल से रिहा हुए हैं।जेल से रिहाई के बाद डाॅन की परिवार के साथ पहली तस्वीर सामने आई है।डाॅन अपनी पत्नी अन्नपूर्णा और छोटे बेटे सागर के साथ गुरुवार को काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की। डॉन ब्रजेश सिंह परिवार के साथ सार्वजनिक तौर पर बाहर निकले और तस्वीरे बाहर आ गईं।अब से पहले कभी ब्रजेश सिंह सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।फरारी के दौरान ब्रजेश सिंह की परिवार के साथ कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी।अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा सचेत रहने वाले ब्रजेश सिंह भी कभी ऐसे सामने नहीं आए थे।अभी तक जो भी तस्वीरे ब्रजेश सिंह की है वो सभी या तो पुलिस फाइलों की है या गिरफ्तारी की है।ये पहला मौका है जब डॉन ब्रजेश सिंह सार्वजनिक तौर पर परिवार के साथ बाहर निकले और फोटो खिंचवाई।ब्रजेश सिंह के साथ सुरक्षा का बड़ा लाव-लश्कर था।

Back to top button
error: Content is protected !!