उत्तर प्रदेश कानपुर पारस गुप्ता हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन व कानपुर उधोग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता,टीकम चंद्र सेठिया,विजय गुप्ता,रोशन लाल आरोड़ा के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी से उनके आवास पर मिले सतीश महाना जी ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने का दिया आश्वासन। ( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )

 

( उत्तर प्रदेश कानपुर पारस गुप्ता हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन व कानपुर उधोग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता,टीकम चंद्र सेठिया,विजय गुप्ता,रोशन लाल आरोड़ा के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी से उनके आवास पर मिले सतीश महाना जी ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने का दिया आश्वासन ) 

उत्तर प्रदेश कानपुर पारस गुप्ता हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर11अगस्त 2022, मृतक व्यापारी पारस गुप्ता के पीड़ित परिजन आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता, टीकम चंद सेठिया, विजय गुप्ता, रोशन लाल अरोड़ा के नेतृव में विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी से उनके कानपुर आवास पर मिले, पीड़ित परिजनों की ओर से मृतक व्यापारी की पत्नी मनीषा गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से रोते हुए कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर एक बहन आपसे न्याय की उम्मीद लेकर आपके दरवाजे पर आई है अपनी इस बहन को न्याय दीजिये हम अनाथ हो गए हैं देश की सबसे बड़ी विधानसभा के मुखिया होने के नाते हमारे परिवार को सहारा दीजिये हमको न्याय दिलाइये अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है एसआइटी जांच में भी सिर्फ खानापूर्ती चल रही है और आरोपी बाहर घूम रहा है जिस पर सतीश महाना ने कहा कि अब तक की पूरे घटनाक्रम की जानकारी के सम्बंध में व्यापार मंडल महामंत्री विनोद गुप्ता से मेरी इस मामले को लेकर लगातार फोन पर कई बार बात हुई है पूरा मामला मेरे संज्ञान में है आज जिलाधिकारी कानपुर नगर से मैंने इस मामले पर बात भी की है शाम को पुलिस कमिश्नर से बात करके उनको निर्देशित किया जाएगा कि जांच व कार्यवाही में किसी भी प्रकार की लापवाही कत्तई स्वीकार्य नही होगी और दोषियो पर पूरी सख्ती के साथ कानूनी कार्यवाही की जाएगी दोषी किसी भी कीमत पर बच नही पायेगा रक्षाबंधन के अवसर पर मातृशक्ति की रक्षा का संकल्प एक भाई के द्वारा लिया जाता है और एक भाई के नाते मैं आपके पूरे परिवार की रक्षा व सुरक्षा का भरोसा दिलाता हूं हर प्रकार से सरकार आपके साथ है आपकी हर सम्भव मदद की जाएगी और आपको न्याय अवश्य मिलेगा, मृतक व्यापारी की मां श्यामा देवी ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि हम लोग जब भी थाने जाते थे पुलिस दुत्कार कर भगा देती थी कोई सुनवायी नही करती थी उल्टा आरोप लगाते थे कि आपका बेटा पैसे लेकर भाग गया इस तरह से पुलिस ने हम लोगो को खूब परेशान किया है हम लोग पुलिस उत्पीड़न का शिकार हुए हैं, मृतक के भाई पंकज गुप्ता ने मृतक पारस गुप्ता की फोटो जब विधानसभा अध्यक्ष को फोन पर दिखाई तो सतीश महाना ने कहा कि यदि ट्रेन से कटा होता तो अब तक लाश बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती जबकि लाश क्षतिग्रस्त नही है जो कि यह दर्शाता है कि मौत ट्रेन से कटकर नही हुई है और पारस की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी यही दर्शा रही है इस कारण से यह हत्या की ओर इंगित कर रहा है ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से कहा कि दोषियों को बख्शा नही जाएगा सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और पीड़ित परिजनों को न्याय अवश्य मिलेगा प्रदेश सरकार पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है।
( विनोद गुप्ता महामंत्री)
(कानपुर उद्योग व्यापार मंडल )
( मो *9839101483)

( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट ) 

Back to top button
error: Content is protected !!