उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा दबिश के दौरान सक्रिय वाहन चोर गिरोह का किया बड़ा खुलासा चोरी की मोटरसाइकिल व वाहन के कटे पार्ट्स बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

 

( औरैया थाना अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा दबिश के दौरान सक्रिय वाहन चोर गिरोह का किया बड़ा खुलासा चोरी की मोटरसाइकिल व वाहन के कटे पार्ट्स बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक  श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 11.08.2022 को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अन्तर्जनपदीय मोटर साइकिल चोरों के गिरोह के 04 सदस्यों को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ में इनकी निशादेही पर कई मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स की बरामदगी की गयी।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम लोग औरैया व आसपास के जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते है तथा अपने भागे हुए साथी इमरान जिसकी आटो पार्ट्स की दुकान भी है इसके माध्यम से चोरी की मोटरसाइकिलों को 4-5 हजार रूपयों में बेच देते है। कुछ मोटरसाइकिलों को हम लोग काट कर उनके पार्ट्स को भी जरूरत के हिसाब से ग्राहकों को बेच देते है।
उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 334/22 धारा 379/411/413/414/420 IPC पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. सौरभ कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी राजीव नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
2. चाँद पुत्र बादशाह खाँ निवासी सिद्धार्थनगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
3. आमिर पुत्र रशीद निवासी नवीन नगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
4. आरिफ उर्फ शीलू पुत्र जगदीश खाँ निवासी विघानगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया।

वांछित अभियुक्त विवरण-
1. इमरान पुत्र अजीज खाँ निवासी नवीन नगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया।

बरामदगी-
1. 04 अदद मोटरसाइकिल
2. 04 अदद कटी हुई मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी।
3. 05 अदद कटी हुई मोटरसाइकिल की सीट।
4. 07 अदद कटी हुई मोटरसाइकिल की रिम।
5. 02 अदद कटी हुई मोटरसाइकिल के इंजन।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यप्रकाश, उ0नि0 श्री राकेश मोहन, उ0नि0 देवेन्द्र प्रसाद, म0उ0नि0 पूजा सिंह, कां0 अवनेन्द्र, का0 आकाश चाहर, का0 मनोज कुमार

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!