उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सराहनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को प्रतीक चिन्ह् व उपहार देकर किया गया सम्मानित | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ))

( औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सराहनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को प्रतीक चिन्ह् व उपहार देकर किया गया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का पर्व अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी का जश्न मनाने हेतु आह्वान किया गया। इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों से तिरंगा रैली निकाली जा रही है । आज आर0टी0सी0 ग्राउण्ड में उल्लेखनीय सराहनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों/स्कूली बच्चों तथा पुलिस अधि0/कर्म0गणों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम करने वाले छात्रों को महोदया द्वारा प्रतीक चिन्ह् व उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया एवं उपस्थित सभी बच्चों को सूक्ष्म जलपान प्रदान कराया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारीगण,प्रतिसार निरीक्षक व समस्त थाना प्रभारी औरैया महिला थाना व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!