उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एंव भाजपाइयों ने शहर में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर देश मे पहली बार निकाली गई तीरगां यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रचा नया इतिहास। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एंव भाजपाइयों ने शहर में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर देश मे पहली बार निकाली गई तीरगां यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रचा नया इतिहास )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर जिले भर में कई गतिविधियां की जा रही हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष ठाकुर सुदीप सिंह के नेतृत्व में माथुर काॅम्लेक्स स्टेट बैंक से तिरंगा झंडा फहराकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडे और सीओ कमलेश कुमार थे। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर थे। तिरंगा यात्रा नारायण होटल, तहसील तिराह, पक्का तालाव, कटरा बाजार, एटा तिराह, रूकनपुर, बडा बाजार , स्टेट बैंक होती हुई तहसील पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान रुक-रुककर लोगों से संकल्प कराया कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। इस मौके पर दयाशंकर गुप्ता, दिनेश राठौर, विशाल गुप्ता, राजीव गुप्ता, अवधेश पाठक, योगेंन्द्र यादव, अजय मित्तल, प्रिंस जैन , अरूण गुप्ता, अनुज अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र जैन, कमल किशोर गुप्ता, के अलावा सैकडों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
