उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र में घर में बेटे संग सो रहे 50 वर्षिय युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस।  (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट अखलेश नारायन सिंह एसपी ग्रामीण )

( फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र में घर में बेटे संग सो रहे 50 वर्षिय युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम असवाई निवासी अर्जुन सिंह की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर मलिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके साथ ही जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह भी घटनास्थल पर आ गए। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई। बताया जाता है कि मृतक के घर की बाउंड्री में टीन शेड है। उसी के नीचे मृतक व्यक्ति अर्जुन चारपाई पर लेटा हुआ था उसी पर उसका बेटा नितिन भी लेटा हुआ था। दूसरा लड़का प्रवीन गांव में ही बने दूसरे मकान में सो रहा था। घर में उसकी मां भी मौजूद थी। पुलिस मृतक की पत्नी बेबी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि मौत शायद जहर पीने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चोट एवं मृत्यु की सही जानकारी मिल पायेगी।

 (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!