सहारनपुर थाना सरसावा क्षेत्र मोनू हत्याकांड के मामले पुलिस द्वारा दबिश के दौरान एक और अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना सरसावा क्षेत्र मोनू हत्याकांड के मामले पुलिस द्वारा दबिश के दौरान एक और अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा निर्देश पर थाना सरसावा क्षेत्र के ग्राम गदरहेडी में इसी गांव के फौजी एवम इसके साथियों द्वारा मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,इस हत्याकांड को लेकर कई लोगों के विरूद्ध नामजद मुकदमा भी दर्ज किया गया था,तभी से ही थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने हत्यारों की तलाश मे दबिशे देनी शुरू कर दी थी,जिसमें फौजी सहित कई नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।इस हत्याकांड को लेकर तभी से ही धर्मेन्द्र सिंह एक्शन में थे।कल भी थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने अपनी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर रविन्द्र नागर,कांस्टेबल दीपक यादव,कांशीराम यादव,बहादुर सिंह,अनील कुमार एवम सुधीर कुमार के सहयोग से एक और हत्याभियुक्त मुकुल पुत्र नकला निवासी गदरहेडी को उस समय गिरफ्तार किया,जब यह हत्यारा मुकुल सरसावा छोड़कर भागने की फिराक में था।विधा जगत निकेतन जुनियर हाई स्कूल ग्राम झबीरन के रास्ते पर से मुकुल को गिरफतार किया गया।इससे पहले भी धर्मेन्द्र सिंह कई हत्याभियुक्तो को जेल भेज चुके हैं।बता दें,कि इस हत्याकांड की गुत्थी थाना सरसावा प्रभारी द्वारा हत्याकांड की गुत्थी 24 घंटे के अंदर ही सुलझा दी गई थी,जिसमें मुख्य हत्याभियुक्त फौजी एवम उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका हैं।
