उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुँचा अपने पैतृक गाँव परिजनों में मच गया कोहराम सेना के जवान का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया अंतिम संस्कार | (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुँचा अपने पैतृक गाँव परिजनों में मच गया कोहराम सेना के जवान का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया अंतिम संस्कार  )

उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मौजमपुर निवासी सेना के जवान संजय भदौरिया का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। गुरुवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुँचा। जहाँ दोपहर बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान अधिकारियों सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अटसू चौकी क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी रामनाथ भदौरिया का 36 वर्षीय पुत्र संजय भदौरिया भारतीय सेना के ट्रेनिंग सेंटर दिल्ली में तैनात था। मंगलवार को उसकी अचानक तबियत खराब हो गयी थी। जिससे बाद उसके साथी अस्पताल ले गये थे। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सेना की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी थी। जिसके बाद परिजन दिल्ली पहुँच गये थे। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। गुरुबार की सुबह जवान संजय भदौरिया का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुँचा। भीखेपुर ओवर ब्रिज से ही सैकड़ों की संख्या में युवाओं अंतिम दर्शन के लिये पहुँचे थे। क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी संजय भदौरिया जयपुर में 15 गनेडियर कोर में तैनात थे। वह नायब सूबेदार की ट्रेनिंग करने दिल्ली आये थे। यूनिट में पीटी परेड के दौरान ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। जिसकी सूचना मंगलवार को परिजनों को दी गयी थी। गुरुवार को सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके गांव पहुँचे। शव देख गांव में गमगीन माहौल था। शव देख पत्नी प्रीती और दस वर्ष बेटा हो रो रोकर बुरा हाल था। वही सैनिक के पिता राम नाथ भदौरिया, बड़ा भाई राजू भदौरिया बहिन संगीता लिपटकर रो रहा था। सैनिक संजय भदौरिया की शादी पंद्रह वर्ष पहले हुई थी। उसका दस वर्ष का बेटा शुभ है। वह अपनी माँ के साथ औरैया रहता था। अंतिम संस्कार के दौरान औरैया पुलिस एवं स्टेशन हेड क्वाटर के जवानों ने गारद करते हुये अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। वही अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर गिरेन्द्र सिंह परिहार, महामंत्री अनिल चौबे, विश्वनाथ सेंगर, नितेन्द्र सिंह, राहुल सेंगर, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, क्षेत्रिय मंत्री किसान मोर्चा अवधेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव, कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!