वाराणसी काशी में गंगा जल स्तर बढने से बदले अस्सी घाट के आरती स्थल,सुबह-ए-बनारस के मंच पर हुई आरती । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी काशी में गंगा जल स्तर बढने से बदले अस्सी घाट के आरती स्थल,सुबह-ए-बनारस के मंच पर हुई आरती )
वाराणसी काशी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे घाटों का परिदृश्य भी बदल रहा हैं।शुक्रवार को अस्सी घाट पर होने वाली दैनिक गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा। गंगा आरती सुबह-ए-बनारस के मंच पर हुई। गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर बाद भी गंगा आरती देखने वालों के उत्साह में कोई कमी नही आई है। आपको बता दें कि अस्सी घाट पर गंगा आरती गंगा सेवा समिति द्वारा करायी जाती है।पिछले दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।मां गंगा अब घाट की सीढ़ियों को पार कर सड़क की ओर ओर अग्रसर है। ऐसे में गंगा सेवा समिति का आरती स्थल पानी में डूब गया तो आयोजकों ने आरती सुबह-ए-बनारस के मंच पर करने का निर्णय किया। आरती भव्य हुई और देखने वाले तो नावों पर चढ़कर मां गंगा की आरती देख रहे थे।
