मथुरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर योगी कान्हा के दर्शन के लिए आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज पहुंचेंगे मथुरा बृंदावन करेंगे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा पर्यटन मंत्री द्वारा किया जायेगा भव्य स्वागत। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर योगी कान्हा के दर्शन के लिए आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज पहुंचेंगे मथुरा बृंदावन करेंगे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा पर्यटन मंत्री द्वारा किया जायेगा भव्य स्वागत )

मथुरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा का दर्शन करने के लिए शुक्रवार को मथुरा आएंगे।सीएम यहां 3 घंटे 40 मिनट रहेंगे और इस दौरान उनके साथ राज्य के दो मंत्री भी मौजूद रहेंगे।इसमें 30 मिनट का कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा के लिए निर्धारित किया गया है। सीएम योगी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक,पुलिस और सीएम की सुरक्षा में लगी टीम ने गुरुवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।सीएम गोरखपुर से विमान से आगरा पहुंचेंगे।इसके बाद हेलीकॉप्टर से वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।

सीएम योगी का जानें कार्यक्रम

सीएम योगी कल शुक्रवार 11.30 बजे गोरखपुर से विमान से 12.30 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से हैलीकॉप्टर से 1 बजे वृन्दावन के पवनहंस हैलीपैड पर आयेंगे। यहां सीएम का स्वागत पर्यटन मंत्री के साथ स्थानीय भाजपा नेता कार्यकर्ताओ द्वारा किया जायेगा।यहां से सीएम कार द्वारा अन्नपूर्णा भवन जायेंगे।हां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण आदि के कार्यक्रम के साथ ही भवन का भ्रमण करने के बाद टीएफसी पर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम श्रीकृष्णोत्सव जन्माष्टमी और अन्नपूर्णा भवन का लोकापर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। 3.30 बजे सीएम टीएफसी से हैलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के महाविधा स्थित रामलीला मैदान आयेंगे। 4.00 श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंचकर दर्शन-पूजन कर तथा यहां आधा घंटा रूकने के बाद सीधे हैलीकॉप्टर से 4.30 बजे आगरा के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहेंगे।  मंत्री भी रहेंगे साथ सीएम योगी के साथ गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे। सीएम योगी पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी के दौरान दर्शन के लिए आ रहे हैं।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!