उत्तर प्रदेश आगरा बाह केंद्र सरकार व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को निशुल्क उज्जवल योजना में मिलने वाले गैस कनेक्शन पर उपभोक्ताओं ने संतोष गैस संचालक पर गैस कनेक्शन न देने का लगाया आरोप। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा बाह केंद्र सरकार व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को निशुल्क उज्जवल योजना में मिलने वाले गैस कनेक्शन पर उपभोक्ताओं ने संतोष गैस संचालक पर गैस कनेक्शन न देने का लगाया आरोप )
बाह केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों को निशुल्क मिलने वाले प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन में उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालक पर धांधली का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार संतोष गैस एजेंसी जरार के संचालक एवं उपभोक्ता के भतीजे का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं एक अन्य उपभोक्ता कृष्णा देवी पत्नी रामस्वरूप निवासी नंदगांवा ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला निशुल्क योजना के तहत अक्टूबर 2021 में कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था जिसके बाद 2 मई 2022 को गैस एजेंसी संचालक ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सामान के साथ उपभोक्ता का फोटो खिंचवाया और कहा कि 2 दिन बाद सामान आपके घर पहुंच जाएगा। मगर 2 माह बीतने के बाद भी सामान घर नहीं पहुंचा तो उपभोक्ता ने 18 जून 2022 को विभाग में शिकायत की मगर उसके बाद भी आज तक उपभोक्ता को निशुल्क मिलने वाला गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप, नहीं मिला। वहीं ममता देवी पत्नी रामनिवास निवासी लखनपुर खालसा ने भी गैस एजेंसी संचालक पर गैस सिलेंडर व अन्य सामान के साथ फोटो खींचा कर सिलेंडर न देने का आरोप लगाया है। वही ममता देवी ने भी मामले की विभाग में शिकायत की जिसके बाद एजेंसी संचालक संतोष परिहार ने उपभोक्ता के भतीजे बृजेश शास्त्री को फोन पर रहीसी और दबंगई का रौब दिखाकर दबाने की कोशिश की गई और सात पुस्तो तक सिलेंडर न मिलने की भी धमकी दी गई। वहीं एक अन्य कर्मचारी ने उपभोक्ता ममता देवी के पुत्र को कनेक्शन मंजूर ना होने पर रेगुलेटर पाइप और चूल्हा वापस करने की धमकी दी। वहीं संचालक द्वारा फोन पर तीन गैस एजेंसी और 300 बीघा जमीन वो खुद को जमीदार बताया गया है। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है अगर कोई लिखित रूप से शिकायत करता है तो मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएतो।
सवाल जिनके जवाब मिलना बाकी है
(१)अगर उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं हुआ तो संचालक द्वारा फोटो सामान के साथ क्यों खींचा गया।
(२)अगर कनेक्शन नहीं हुआ तो ममता देवी को रेगुलेटर पाइप ब गैस चूला क्यों दिया गया,
(३) अगर गैस एजेंसी में उपभोक्ता का नंबर फीड नहीं है तो शिकायत कैसे दर्ज हुई और विभाग के द्वारा शिकायत का मैसेज कैसे आया |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
