सहारनपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एंवम एसपी सिटी द्वारा आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल फ़्लैग मार्च कर क्षेत्र का लिया जायजा सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( पुलिस उप महानिरीक्षक एंवम एसपी सिटी द्वारा आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल फ़्लैग मार्च कर क्षेत्र का लिया जायजा सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

सहारनपुर जन्माष्टमी पर्व को लेकर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने हेतू आज शाम एक बार फिर पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह एवं एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी-द्वितीय प्रीति यादव द्वारा कोर्ट रोड से लेकर रेलवे स्टेशन तक भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की तथा साथ में पुलिस बल द्वारा संदिग्ध वाहनों को चैक किया गया।आज शाम पेदल मार्च के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व्यापारियों एवम लोगों से भी मिले तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह द्वारा सहारनपुर की जनता से अपील की गयी है,कि सभी पर्व प्यार तथा सादगी के साथ मनाए।पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह द्वारा लोगों से अपील की है,कि सभी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें,साथ ही उन्होंने यह भी कहा,कि यदी किसी ने भी शांति भंग करने की कोशिश की ,तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी।यह पेदल मार्च हसनपुर चुंगी से प्रारम्भ होकर देहली रोड,आवास विकास,कोर्ट रोड,पोस्ट आफिस रोड से होता हुआ रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुआ,जहां पर डीआईजी एवम एसपी-सिटी के निर्देश पर पुलिस के जवानों द्वारा संदिग्ध लोगों पर नजर रख उनके सामान को चैक किया गया और यही नही रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों के सामान की चैकिंग की गयी।और यही नही गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की भी चैकिंग की गई।इस पेदल मार्च में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी-द्वितीय प्रीति यादव,थाना सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह,थाना जनकपुरी प्रभारी अविनाश गौतम सहित कई चौकी प्रभारी एवम भारी पुलिस बल रहा मोजूद।

 

Back to top button
error: Content is protected !!