उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश के दौरान अलग अलग जगह से 1,160 व 1,40 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश के दौरान अलग अलग जगह से 1,160 व 1,40 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल सिंह के निर्देशन में चरस तस्करी व अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी कोतवाली औरैया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 18.08.2022 को अभियुक्त मोहम्मद राशिद पुत्र अब्दुल हफीज निवासी मोहल्ला काजी टोला थाना सटी जनपद कानपुर देहात को मय अवैध 1160 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया में मुकदमा अपराध संख्या 666/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. मोहम्मद राशिद पुत्र अब्दुल हफीज निवासी मोहल्ला काजी टोला थाना सटी जनपद कानपुर देहात
बरामद करने वाली टीम- उ0नि0 बृजेश कुमार भार्गव मय टीम। नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी बेना थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात को मय अवैध 1040 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया में मुकदमा अपराध संख्या 667/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी बेना थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात
बरामद करने वाली टीम- उ0नि0 बृजेश कुमार भार्गव मय टी
.
.( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
