उत्तर प्रदेश आगरा थाना सदर के मधु नगर क्षेत्र में विगत दिनों ट्रक और स्विफ्ट डिजायर टकराने पर कार सवार युवकों को ट्रक ड्राइवर को मारपीट कर हुए फरार ड्राइवर की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

 

( आगरा थाना सदर के मधु नगर क्षेत्र में विगत दिनों ट्रक और स्विफ्ट डिजायर टकराने पर कार सवार युवकों को ट्रक ड्राइवर को मारपीट कर हुए फरार ड्राइवर की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार )

ताजनगरी आगरा थाना इरादत नगर एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है थाना इरादत नगर के मोतीपुरा गांव निवासी कालीचरण पुत्र लोचन सिंह उम्र करीब 32 वर्ष राजस्थान के जिला धौलपुर में अमूल दूध की गाड़ी ट्रक को चलाने का कार्य करते थे ।
कालीचरण अपने साथी ड्राइवर के साथ 13 तारीख को दूध की गाड़ी लेकर धौलपुर से आगरा जा रहे थे तभी थाना सदर के मधु नगर चौराहे पर आपस में एक ट्रक और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की भिड़ंत हो गई ट्रक ड्राइवर और कार सवार युवक आपस में बहस और हाथापाई करने लगे मामले को सुलझाने के लिए कालीचरण अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचे तभी कार सवार युवकों ने कालीचरण के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसे अधमरा हालत में छोड़कर वहां से चले गए ।थाना सदर पुलिस ने परिवार को सूचना दी और उन्हें अस्पताल भिजवाया जहां वुधवार देर रात कालीचरण ने दम तोड़ दिया ।कालीचरण की मौत की सूचना जैसे ही परिवारी जनों को पता चली घर में कोहराम मच गया कालीचरण की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे गौरी उम्र करीब 4 वर्ष और मारुति उम्र करीब 3 वर्ष है ।परिवारी जनों ने बताया कि कालीचरण दूध की गाड़ी चलाने का कार्य करते थे वह धौलपुर से आगरा दूध की गाड़ी लेकर जा रहे थे तभी मधु नगर चौराहे पर आपस में चल रहे विवाद के बीच बचाव में उनके साथ मारपीट हो गई और उनकी मौत हो गई परिवार की हालत बहुत खराब है परिवारी जनों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है!

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!