उत्तर प्रदेश औरैया। नगर पालिका इ0 कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रमेश बाबू द्विवेदी व उनकी पत्नी सुधा द्विवेदी द्वारा हाइस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र व छात्राओ को प्रशस्ति पत्र व छात्रवृत्ति देकर किया गया सम्मानित बच्चों के खिले चेहरे । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )



( औरैया नगर पालिका इ0 कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रमेश बाबू द्विवेदी व उनकी पत्नी सुधा द्विवेदी द्वारा हाइस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र व छात्राओ को प्रशस्ति पत्र व छात्रवृत्ति देकर किया गया सम्मानित बच्चों के खिले चेहरे )
उत्तर प्रदेश औरैया। नगर पालिका इ0 कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रमेश बाबू द्विवेदी व उनकी पत्नी सुधा द्विवेदी द्वारा विगत 6 वर्षों से अनवरत संचालित पण्डित श्रीराम द्विवेदी व पण्डित सहदेव प्रसाद मिश्र स्मारक छात्रवृत्ति के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति विगत दो वर्षों के गणित विषय मे सर्वाधिक अंक प्राप्त हाइस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र व छात्राओ को प्रशस्ति पत्र व छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया । वर्ष 2021 के लिए सुमित दुबे, ऋषभ श्रीवास्तव, कु निकेता दुबे व कु दीपांशी को व वर्ष 2022 हेतु अमन दुबे, गगन कुमार,कु पायल कुशवाहा व कु शिवा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के के गुप्त पूर्व प्रधानाचार्य, अध्यक्षता रमाकांत मिश्र प्रधानाचार्य, मुख्य वक्ता जगदीश नारायण त्रिपाठी सदस्य प्रदेशीय कार्य शिक्षक संघ रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्र जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ ने किया। विद्यालय के समस्त पूर्व व वर्तमान शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
