उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में विगत दिनों घर में घुसकर रायफल की नोक पर गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लाईसेंसी रायफल व कार किया गया बरामद। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में विगत दिनों घर में घुसकर रायफल की नोक पर गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लाईसेंसी रायफल व कार किया गया बरामद )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अजीतमल श्री सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा जाँच के दौरान प्राप्त वीडियों, जिसमें अभियुक्तगण अपने हाथ में शस्त्र लिये हुये दिखाई दे रहे है की पुष्टि करते हुए आज दिनांक वादिनी श्रीमती विधादेवी पत्नी श्री कन्हैया लाल निवासी सराय इमिलिया थाना अजीतमल जनपद औरैया द्वारा थाना अजीतमल पर तहरीर दी गयी कि 01. सोनू उर्फ संदीप पुत्र रामप्रकाश संखवार निवासी चपटा थाना अजीतमल जनपद औरैया 02. महेन्द्र कुमार पुत्र विजय बहादुर 03. राधा देवी पत्नी महेन्द्र कुमार 04. गुलशन पत्त्री महेन्द्र कुमार 05. छोटू पत्नी महेन्द्र कुमार निवासीगण सराय इमिलिया थाना अजीतमल जनपद औरैया व 04 अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा मेरे घर मे घुसकर हथियारों से लैस होकर मुझे व मेरे पुत्र के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी जिसके सम्बन्ध में थाना अजीतमल के अन्तर्गत मु0अ0सं0 356/22 धारा 147/148/504/506/452 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गयी। 19.08.2022 को विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त महेन्द्र कुमार विजय बहादुर व प्रकाश में आये हुए अन्य 02 वांछित अभियुक्तगण 01.दीपेन्द्र उर्फ दीपू चौहान 02. सन्दीप सिंह पुत्र राजमणि सिंह को टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी करते हुए ग्राम इमलिया से समय करीब 14.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लाइसेन्सशुदा( न0-2201) NPB- रायफल न0 AB-19-01370 व एक कार बरामद हुई जिसे पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस द्वारा बरामद रायफल के लाइसेन्स निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है तथा कार को 207 एम0वी0 एक्ट के तहत सीज की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. दीपेन्द्र उर्फ दीपू चौहान निवासी प्रतापनेर थाना सिविल लाइन जिला इटावा हाल निवास शिवा कालोनी इटावा । 2. सन्दीप सिंह पुत्र राजमणि सिंह निवासी सराय रमी थाना महाराजगंज जिला अयोध्या
3. महेन्द्र कुमार विजय बहादुर निवासी इमलिया थाना अजीतमल जिला औरैया
बरमादगी-
1. लाइसेन्सशुदा( न0-2201) NPB- रायफल न0 AB-19-01370
2. कार न० यूपी0-81 सी0यू0-3014 (सीज)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 राकेश मोहन मय टीम।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
