सहारनपुर एसएसपी एवम वरिष्ठ जेल अधीक्षक के निर्देशन में जिला कारागार एवम पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव | ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( एसएसपी एवम वरिष्ठ जेल अधीक्षक के निर्देशन में जिला कारागार एवम पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव )
सहारनपुर वैसे तो सम्पूर्ण सहारनपुर में जनपद मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व कड़ी सुरक्षा के बीच धार्मिक रिति-रिवाज से बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।जन्माष्टमी की सबसे ज्यादा धूम हमें जिला कारागार में देखने को मिली जहां पर लगभग दो हजार बंदियों ने जिला कारागार में स्थित मंदिर को इस प्रकार सजाया गया,जो हर किसी का मन मोह रहा था,बंदियो द्वारा भगवान राधा-कृष्ण झांकियां इस तरिके से सजाई गयी,जो हर किसी का मन मोह रही थी।और यही नहीं बंदियों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया,भगवान श्रीकृष्ण के रस में डूबे रहे अधिकांस बंदी,और रात ठिक जैसे ही 12 बजे भगवान कृष्ण जी का जन्म हुआ,तो सबसे पहले वरिष्ठ जेल अधीक्षका अमिता दूबे द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जी की आरती की गयी,उसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षका सहित बंदियों द्वारा रखे गये व्रत को पूरा किया गया।इस अवसर पर जेल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवम बाद में पुरस्कार वितरण भी किया गया।इस मोके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षका अमिता दूबे द्वारा जिला कारागार के समस्त स्टाफ सहित बंदियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गयी।और यही नहीं कल रात हमें ऐसा ही नजारा पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भी देखने को मिला,जहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ, विपिन ताडा के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।मंदिर के इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ, विपिन ताडा द्वारा किया गया। रिज़र्व पुलिस लाईन में स्थित मंदिर में सजी धजी विभिन्न प्रकार की झांकियां भी लोगों के मन में एक नई धार्मिक भावना जागृत कर रही थी।इस मोके पर पुलिस लाईन में ही एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया,जहां पर छोटे छोटे बच्चौ ने धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।बाद में रात्रि 12 बजते ही श्रीकृष्ण भगवान जी के जन्म लेते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताडा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जी को झूले में झूला कर एवम आरती कर यहा आये,समस्त लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस मोके पर पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेम चंद, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारी मोजूद रहे।जहां तक देखा जाए जिला कारागार में वरिष्ठ जेल अधीक्षका अमिता दूबे एवम पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ,विपिन ताडा के निर्देशन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से सम्पन्न हो गया।
