सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ने थाना रामपुर का किया औचक निरीक्षण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी फरियाद त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( सहारनपुर पुलिस अधीक्षक ने थाना रामपुर का किया औचक निरीक्षण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी फरियाद त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश) 

सहारनपुर पुलिस अधीक्षक-नगर राजेश कुमार सिंह कल देर शाम अचानक पहुंचे थाना रामपुर मनिहारान,जहां पर थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव सहित समस्त थाना स्टाफ की सलामी ग्रहण कर,थाने में ही लगाई चौपाल,घंटो तक सुनी फरियादियों की समस्याए,दिए त्वरित निवारण के सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश।बाद में उनके द्वारा थाना परिसर एवम मेस का भी बारिकी के साथ जायजा लिया गया तथा मेस मे भोजन कर,भोजन की गुणवत्ता को अच्छी तरह जांचा परखा।आपको बता दें,कि एसपी-सिटी राजेश कुमार सिंह कल शाम अचानक पहुंचे थाना रामपुर मनिहारान जहां पर उन्होंने चौपाल लगा फरियादियों की समस्याएं सुनी,तथा उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण हेतू थाना प्रभारी सहित सम्बंधित को किया आदेशित।इसके बाद उन्होंने लम्बित पड़ी विवेचनाओं के अतिशिघ्र निस्तारण हेतू सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।एसपी-सिटी द्वारा थाना परिसर का भी निरीक्षण कर,सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी किया निर्देशित और यही नहीं वह खाने की गुणवत्ता की जांच परख के लिए मेस में भी गये,जहां पर उन्होंने मेस मे भोजन करते हुए फालवर की पीठ थपथपाई।उनके द्वारा महिला हेल्प डेस्क से लेकर हवालात तक का बारिकी के साथ लिया जायजा एवम महिला पुलिस कर्मियों से लेकर सम्बंधित को किया निर्देशित।लगभग दो घंटे तक थाने में ही फरियादियों की समस्याए सुनने के बाद उन्होंने थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव को आदेशित किया,कि मादक पदार्थ,शराब तस्कर से लेकर वारंटी एवम वांछितो की तत्काल गिरफ्तारी हो।जहां तक देखा जाए वे अपने दो घंटे के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित समस्त थाना स्टाफ को बहुत कुछ दिशा निर्देश दे गये।

 

Back to top button
error: Content is protected !!