उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना मौरावां पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा दबिश के दौरान 110 लीटर देशी अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक महिला सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट


( उन्नाव थाना मौरावां पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा दबिश के दौरान 110 लीटर देशी अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक महिला सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश उन्नाव आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में कृत कार्यवाही | तहसील पुरवा राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, पुरवा मय हमराह व स्थानीय थाना मौरावां पुलिस स्टाफ के साथ मुखबिर की सूचना पर तहसील पुरवा के संदिग्ध ग्राम जनवारनखेडा व सरैया बाजार में दबिश दी गयी जहां से 2 अभियुक्तो को 110 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभि0 कल्लू पुत्र बुद्धी लाल निवासी जनवारन खेड़ा व मुन्नी पत्नी मंहगू
निवासी ग्राम छोटी गौरी को थाना मौरावां मेंआबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।तहसील बीघापुर प्रदीप कुमार मौर्य आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, बीघापुर, मय हमराह व स्थानीय पुलिस स्टाफ थाना बिहार के साथ तहसील बीघापुर के अंतर्गत संदिग्ध ग्राम नमाखेड़ा में कई घरों व नदी किनारे दबिश दी गयी, दबिश के दौरान 2 अभियोग पंजीकृत कर नदी के किनारे से लगभग 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। तहसील बांगरमऊ राज लक्ष्मी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 बांगरमऊ द्वारा ग्राम बेल्थर में अवैध शराब के विरुद्ध दबिश के दौरान 15 लीटर शराब जब्त कर 1 अभियोग पंजीकृत किया गया। तहसील हसनगंज
अमित कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 हसनगंज द्वारा परागेखेड़ा में अवैध शराब के विरुद्ध दबिश के दौरान 40 लीटर शराब जब्त कर 2 अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 200 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। तहसील सफीपुर प्रमिला रावत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 सफीपुर द्वारा चिरैयाखेड़ा में अवैध शराब के विरुद्ध दबिश के दौरान 20 लीटर शराब जब्त कर 1 अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस थानों के सहयोग से कुल 8 अभियोग पंजीकृत कर 230 लीटर शराब बरामद की गई व 200 किग्रा. लहन मौके पर नष्ट किया गया।
