जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र फ़िरोज़पुर गांव में तेंदुआ देखने की सूचना से क्षेत्र में मच गया हड़कंप विडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम नही मिला तेंदुआ का सुराग क्षेत्र में दहसत से वन विभाग की टीम सतर्क। ( सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट )


( सिकरारा थाना क्षेत्र फ़िरोज़पुर गांव में तेंदुआ देखने की सूचना से क्षेत्र में मच गया हड़कंप विडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम नही मिला तेंदुआ का सुराग क्षेत्र में दहसत से वन विभाग की टीम सतर्क )
जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत फ़िरोज़पुर गांव में तेंदुआ देखने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गांव के किसी युवक ने शनिवार की सुबह एक वीडियो वायरल किया। यह वीडियो फिरोजपुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी ने जानवर को फिशिंग की आदि पर जानकारी व कार्य किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया पर तेंदुआ का गांव क्षेत्र में टहलते हुए तथा का वीडियो वायरल होने लगा। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वहीं सूचना पर वन विभाग के टीम मौके पर पहुंचकर जंगल का घेराव किया। इस दौरान जानवर के पंजे के निशान भी तलाशे गए। लेकिन जानवर का कोई भी सुराग नहीं लग सका। बताया गया कि वायरल वीडियो छ मीटर की दूरी से बनाया गया है एसी जानकारी प्राप्त हुई। मौके पर आए हुए वन विभाग के चित्र अधिकारी देवेश ने बताया किफिशिंग कैट शिकार की तलाश में था। वीडियो बनाने वाले युवक और फिशिंग कैट में मात्र 6 मीटर की दूरी थी। उन्होंने बताया कि इस तेंदुआ के इतने करीब जाना लगभग नामुमकिन सा है। खुद पर हमले की आशंका से तेंदुआ आक्रमक हो जाता है। हालांकि वन विभाग ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी इसकी सूचना फैला दी गई है तथा वहां पर भी मॉनिटरिंग का कार्य किया जा रहा है।
