जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र पति संग ससुराल जा रही पत्नी सौच का बहाना कर प्रेमी संग हुई फरार बना चर्चा का विषय। ( सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट जौनपुर ब्यूरो )


( जलालपुर थाना क्षेत्र पति संग ससुराल जा रही पत्नी सौच का बहाना कर प्रेमी संग हुई फरार बना चर्चा का विषय )
जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रास्ते मे ही फरार हो गई। जानकारी के अनुसार पति ने जब मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। परिजनों के मुताबिक वह इससे पहले भी एक बार प्रेमी के साथ जा चुकी है। गांव निवासी एक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। महिला के मायके के लोग समझा बुझाकर काफी परेशान हो गए। महिला का उसके मायके के पड़ोस के गांव के युवक से पहले से संबंध था। विवाह के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में बनी रही। रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी। एक हफ्ते मायके में रहने के बाद पति के साथ ससुराल आते समय उसने रास्ते में अंबेडकर मूर्ति तिराहे के पास शौच के बहाने बताकर बाइक से उतर गई। पति जब काफी देर तक वह नहीं आई तब उसे ढूंढने लगा। बाद में जब उसके मोबाइल पर बात किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की बात बताई। कहा कि वह अब उसके साथ ही शादी करेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा है।
