सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थानों में तिसरे रविवार को भी हिस्ट्रीशीटरो की हुई पेशी में 1315 में कुल 160 पहुंचे हाजिरी लगाने। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थानों में तिसरे रविवार को भी हिस्ट्रीशीटरो की हुई पेशी में 1315 में कुल 160 पहुंचे हाजिरी लगाने )
सहारनपुर पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक देहात एवम क्षेत्राधिकारीगण के निकट सफल पर्यवेक्षण में समस्त थानों पर दुराचारी सभा का अभियान चलाया गया।आपरेशन-दुराचारी सभा अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवम थानेदारो को सख्त निर्देश है,कि जनपद के तमाम हिस्ट्रीशीटरो को आपरेशन -दुराचारी सभा के तहत थानों में बुलाकर उनसे गहनता से पुछताछ करें एवम उन्हें सख्ती के साथ हिदायद दें,कि अपराध करने पर बख्शा नहीं जाऐगा।अब हम आपको बता दें,कि किस थाने में कितने हिस्ट्रीशीटर है और आज कितने हिस्ट्रीशीटरो ने थाने मे हाजरी लगाई,कोतवाली नगर मे 44 है–1 हाजिर हुआ,थाना मण्डी में 85–5 हाजिर हुए,थाना कुतुबशेर में-70 एवम 8 हाजिर हुए,थाना सदर में 39–5 हाजिर।कोतवाली देहात मे 68 एवम 1 हाजिर हुआ,थाना जनकपुरी में 57 एवम 4 हाजिर,थाना फतेहपुर में 61 एवम 00 हाजिर,गागलहेडी में 56–2 हाजिर,थाना चिलकाना में 54–8 हाजिर,थाना देवबंद में 121–कोई हाजिर नहीं हुआ हाजिर,थाना नागल में 57–1 हाजिर,थाना बड़गांव में 47–4 हाजिर,थाना नकुड में 55–40 हाजिर,थाना सरसावा में 72–12 हाजिर,थाना रामपुर मनिहारान 64–9 हाजिर,थाना बेहट में 73–9 हाजिर,थाना बिहारीगढ़ मे 40–26 हाजिर,थाना मिर्जापुर में 71– 4 हाजिर,थाना गंगोह में 92–9 हाजिर,थाना नानोता में 47–6 हाजिर तथा थाना तीतरो में हिस्ट्रीशीटरो की संख्या 39 है तथा 6 हाजिर हुए बता दें,कि आपरेशन-दुराचारी सभा अभियान के तहत आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में रह रहे हिस्ट्रीशीटरो को थाने में बुलाकर उनसे सख्ती के साथ पुछताछ की गई तथा सख्त चेतावनी दी गई,कि अपराध करने की जरा भी ना सोचे।जनपद सहारनपुर मे टोटल हिस्ट्रीशीटरो कि संख्या 1315 है,जबकि आज थानों में उपस्थित होने वाले 160 हिस्ट्रीशीटर ही शेष थे।
