उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनपद स्तरीय व्यापारी सम्मान सम्मेलन समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद सिरसागंज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनपद स्तरीय व्यापारी सम्मान सम्मेलन समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन )
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनपद स्तरीय व्यापारी सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आगरा रोड स्थित बंदना गार्डन में आयोजित किए गए व्यापार मंडल के जनपदीय सम्मेलन में अभूतपूर्व उपस्थिति के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन पूर्व विधायक हरिओम यादव के अलावा व्यापारी नेताओं का माल्यार्पण पट्टिका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने शासन की उपलब्धियों को गिनाते हुए व्यापारियों के साथ हर संभव सहयोग का संकल्प दोहराया वहीं सांसद ने भी कहा कि यदि कोई समस्या है तो सूचना दें सभी जनप्रतिनिधि मिलकर समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराएंगे इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल मैनेजर ने व्यापारियों के संगठित रहने पर जोर दिया। वहीं नगर अध्यक्ष विल्सन गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापारी नेताओं के अलावा काफी संख्या में नगर के व्यापारी मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
