उत्तर प्रदेशऔरैया फफूंद भगवान श्रीकृष्ण को लेकर फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज आरोपीयों की तलाश में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( औरैया फफूंद भगवान श्रीकृष्ण को लेकर फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज आरोपीयों की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया थाना क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर एक दर्जन युवको ने फफूंद थाने में आकर तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।रुहाई मोहल्ला निवासी शोभित यादव पुत्र किशोर यादव ने थाने में तहरीर देते हुये बताया कि जन्माष्टमी के पर्व को लेकर 19 अगस्त को फफूंद क्षेत्र के गांव इटाहा निवासी मनीष चौधरी व देवरपुर निवासी पुष्पेंद्र ने फेसबुक अकाउंट पर भगवान श्रीकृष्ण के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है। यह हमारे आस्था पर प्रहार है। भगवान श्रीकृष्ण सभी लोगो के भगवान है। इसके बाद लोगों ने थाने में जाकर तहरीर दी और युवको को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवको को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!