सहारनपुर थानों हाजरी लगाने वाले हिस्ट्रीशीटरो की तीसरे रविवार को पहुंचा आंकडा 900 थाना बिहारीगढ़ में थाना प्रभारी द्वारा हिस्ट्रीशीटरो को अपराध न करने की दिलाई गई शपथ। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थानों हाजरी लगाने वाले हिस्ट्रीशीटरो की तीसरे रविवार को पहुंचा आंकडा 900 थाना बिहारीगढ़ में थाना प्रभारी द्वारा हिस्ट्रीशीटरो को अपराध न करने की दिलाई गई शपथ )
सहारनपुर थानों में हाजरी लगाने वाले हिस्ट्रीशीटरो की तीसरे रविवार को घटती संख्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर जैसे ही सख्त एक्शन में आये,तथा जनपद पुलिस ने अपने जोरदार चाबुक के जलवे दिखाने शुरू किए,तो कल शाम लगभग 6,30 बजे तक पेशी लगाने वाले हिस्ट्रीशीटरो का आंकड़ा पहुंचा 900 तक। कल शाम तक हिस्ट्रीशीटरो का आंकडा कोतवाली नगर मे 44 है–25 हाजिर हुए,थाना मण्डी में 85–65 हाजिर हुए,थाना कुतुबशेर में-72 एवम 59 हाजिर हुए,थाना सदर में 39–22 हाजिर।कोतवाली देहात मे 67 एवम 44 हाजिर हुए,थाना जनकपुरी में 57 एवम 37 हाजिर,थाना फतेहपुर में 61—-37 हाजिर,गागलहेडी में 60–41 हाजिर,थाना चिलकाना में 54–38 हाजिर,थाना देवबंद में 121–72 हाजिर,थाना नागल में 57–31 हाजिर,थाना बड़गांव में 47–31 हाजिर,थाना नकुड में 55–40 हाजिर,थाना सरसावा में 72–56 हाजिर,थाना रामपुर मनिहारान 97–56 हाजिर,थाना बेहट में 73–45 हाजिर,थाना बिहारीगढ़ मे 40–31 हाजिर,थाना मिर्जापुर में 72– 52 हाजिर,थाना गंगोह में 92–59 हाजिर,थाना नानोता में 47–36 हाजिर तथा थाना तीतरो में हिस्ट्रीशीटरो की संख्या 39 है तथा 23 हाजिर हुए।बता दें,कि आपरेशन-दुराचारी सभा।जनपद सहारनपुर मे टोटल हिस्ट्रीशीटरो कि संख्या 1354 है,जबकी थानों में कल शाम 6,30 बजे तक उपस्थित होने वाले हिस्ट्रीशीटर की संख्या 900 पहुंच गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ,विपिन ताडा के जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश,हिस्ट्रीशीटरो,गैंग लीडरों पर और अधिक सख्ती बरते।
