उत्तर प्रदेश आगरा थाना बाह क्षेत्र बटेश्वर में यमुना घाट पर सेल्फी लेते समय अचानक पैर फिसलने सेदो छात्राएं यमुना नदी में गिर गई गोताखोरों ने पानी में कूदकर छात्राओं की बचाई जान। ( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )

उत्तर प्रदेश आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को बटेश्वर में यमुना घाट पर सेल्फी लेते समय दो छात्राएं यमुना नदी में गिर गई समय रहते गोताखोरों ने पानी में कूदकर छात्राओं को बचा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को तीर्थ बटेश्वर में बाबा भोलेनाथ के पूजा दर्शन के लिये भारी संख्या में भक्त पहुंचे। सोमवार दोपहर को फिरोजाबाद निवासी बीएससी की छात्राएं शिवानी एवं नेहा अपनी दादी शिवरानी के साथ बटेश्वर पूजा दर्शन के लिए आई थी। तभी दोनों छात्राएं बटेश्वर के यमुना महादेव घाट पर पत्थरों पर खड़ी होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगी अचानक पैर फिसलने से बैलेंस बिगड़ गया दोनों छात्राएं यमुना नदी के पानी में गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पास में ही नाव पर बैठेगोताखोर करण सिंह भदोरिया, छुन्नी लाल वर्मा दोनों गोताखोरों ने यमुना नदी के पानी में छलांग लगा कर दोनों हो छात्रा किशोरियों को सुरक्षित समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। छात्राओं की दादी शिवरानी दोनों गोताखोरों की तारीफ करते हुए आशीर्वाद दिया क्षेत्रीय लोगों ने गोताखोरों के नेक कार्य की जमकर सराहना की है।

( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )

Back to top button
error: Content is protected !!