उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछ्ल्दा पुलिस व सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता रेलवे ओवरब्रिज पर काम कर वापस घर लौट रहे कमिर्यों संग कार सवार दबंगों ने मारपीट कर गाड़ी मोबाइल व12 बोर की बंदूक लेकर हुए फरार मौके पर आलाधिकारी संज्ञान में लेते हुए 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाड़ी कर मोबाइल किया बरामद अभियुक्तों को किया अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस एसपी पुलिस टीम को 25,000 रुपए का दिया गया। इनाम । (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश औरैयाअछल्दा थाना क्षेत्र में डीएफसीसी द्वारा रेलवे के ओवर ब्रिज के चल रहे निर्माण कार्य में सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड के साथियों के साथ बोलेरो से बीती रात ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में एक कार पर सवार लगभग 7, 8 लोगों ने घेर कर और मारपीट गाड़ी में रखी 12 बोर बंदूक छीन ली और फरार हो गए। घटना की शिकायत पर एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर कार्ड से पूछताछ शुरू कर दी है वहीं एसपी ने फिलहाल घटना को संदिग्ध बताया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीएफसीसी रेलवे के ओवर ब्रिज के चल रहे निर्माण कार्य में तैनात गार्ड विनोद कुमार पुत्र सरनाम सिंह निवासी नगला भोज थाना अछल्दा ने पुलिस को बताया है कि बीती रात लगभग 11:00 बजे वह बोलेरो कार से अपने साथी गार्ड अवधेश कुमार पुत्र अभय राम निवासी विजयपुर बोलेरो चालक रामवीर पुत्र रामचरण निवासी कागरोल जिला आगरा व दो अन्य साथियों के साथ प्लांट से 16 नंबर क्रॉसिंग घसारा के पास ड्यूटी करने जा रहे थे तभी घसारा पुल से दक्षिण की ओर एक कार पर सवार 7,8 अज्ञात लोगों ने उसकी कार को रोक लिया और कार से उतार कर मारपीट करने लगे और बोलेरो कार में रखी उसकी 12 बोर की बंदूक छीन कर फरार हो गए हैं। बंदूक छीने जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा कोतवाल बिधूना जीवाराम के साथ कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटा हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया है कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है पांच लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत ले लिया गया है। लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
