उत्तर प्रदेश आगरा खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में राजमार्ग तेज़ रफ़्तार से आई कार अंनियत्रित होकर पेड़ से टकराई दो युवकों की मौके पर हुई मौत दो गंभीर रूप से हुए घायल । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )



( आगरा खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में राजमार्ग तेज़ रफ़्तार से आई कार अंनियत्रित होकर पेड़ से टकराई दो युवकों की मौके पर हुई मौत दो गंभीर रूप से हुए घायल )
उत्तर प्रदेश आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात भीषण हादसा हो गया। गांव बकालपुर के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में मरने वाले दोनों युवक राजस्थान के धौलपुर जनपद के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त उपेंद्र पुत्र तारासिंह और हिमांशु पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जबकि रामवकील पुत्र प्रेम सिंह और भोलू पुत्र रामनरेश घायल हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया है ।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट)
