उत्तर प्रदेश आगरा ग्वालियर हाईवे पर थाना सैयां थाना मलपुरा क्षेत्र की पुलिस ने अवैध रुप से चल रहे वाहनों पर कसा शिकंजा चलाया वाहन चेकिंग अभियान लगभग 40 से अधिक खनन के डंपर विना नम्बर प्लेट व नम्बर बदल कर चल रही गाड़ियों को पहुंचाया थाने जांच कर की जायेगी विधिक कार्यवाही। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा ग्वालियर हाईवे पर थाना सैयां थाना मलपुरा क्षेत्र की पुलिस ने अवैध रुप से चल रहे वाहनों पर कसा शिकंजा चलाया वाहन चेकिंग अभियान लगभग 40 से अधिक खनन के डंपर विना नम्बर प्लेट व नम्बर बदल कर चल रही गाड़ियों को पहुंचाया थाने जांच कर की जायेगी विधिक कार्यवाही )

उत्तर प्रदेश आगरा थाना सैयां थाना मलपुरा क्षेत्र की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज सुबह आगरा ग्वालियर हाईवे पर धौलपुर की ओर से आगरा आ रहे खनन वाहनों को जिनमें गिट्टी डस्ट और चंबल भरी हुई थी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 40 से अधिक वाहनों को पकड़ लिया । एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर सीओ अछनेरा महेश कुमार सीओ खेरागढ़ राजीव सिरोही के के साथ थाना मलपुरा और थाना सैया के पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की है ।  आगरा ग्वालियर हाईवे पर धौलपुर की ओर से बड़े पैमाने पर अवैध खनन का कार्य होता है 200 से 300 ट्रक , डंपर , ट्रैक्टर ट्रॉली राजस्थान की सीमा से सटे गांव होते हुए आगरा में मिट्टी की सप्लाई करते हैं । आगरा पुलिस और पुलिस ने 2 थानों की पुलिसफ़ोर्स ओर क्षेताधिकारी के साथ करीब 40 से अधिक खनन के डंपर पकड़े हैं । एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया है कि लगातार सूचना मिल रही थी कि नंबर प्लेट बदलकर डंपर के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है अवैध खनन कर रही यह वाहन नंबर प्लेट बदलकर राजस्थान से उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश करते हैं यह सड़क पर चलते राहगीरों को भी क्षति पहुंचाते हैं आज सीओ अछनेरा और सीओ खेरागढ़ के साथ मिलकर 40 से अधिक वाहनों को पकड़ा है जिनमें कुछ में चम्बल , डस्ट ,गिट्टी भरी हुई है। उनके संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!