उत्तर प्रदेश औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली मोबियल बनाने वालों का किया भंडाफोड़ काफी मात्रा में रा मटेरियल के साथ दो अभीयुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस द्वारा नकली मोबिल ऑइल का निर्माण कर ब्राण्डेड कम्पनियों की पैकिंग में असली के रूप में कालाबाजारी करने वालों के गिरोह का भंडाफोड़ कर अवैध फैक्ट्री / गोदाम के पकड़े जाने की सरहनीय सफलता की जनपद व आसपास के क्षेत्र में काफी समय से आ रही कालाबाजारी की शिकायतों व अपराध व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन औरैया के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, औरैया श्री सुरेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा जनपद में संचालित अवैध मोबिल ऑयल फैक्ट्री, गोदाम से भारी मात्रा में निर्मित नकली मोबिल ऑयल, उपकरण व कच्चा माल बरामद किया गया एवं निर्माण करने वाले कालाबाजारी करने वालों के गिरोह का भण्डाफोड़ करने में सराहनीय सफलता प्राप्त की।

घटना का संक्षिप्त विवरणः– जनपद औरैया व आस पास के जनपदों में हो रही ऑटोमोबाइल्स के नकली मोबिल ऑयल की कालाबाजारी के गोरखधंधे पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही औरैया पुलिस को आज दिनांक 15.03.2021 को मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला नारायणपुर व दिबियापुर रोड स्थित दर्शन महाविद्यालय के पास गोदामों में संचालित फैक्ट्रियों में नकली मोबिल ऑयल के जखीरे व उपकरणों के पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। इन फैक्ट्रियों को अवैध रूप से संचालित करने वाले बदमाशों में ओमनरेश चक निवासी नारायनपुर औरैया, सतेन्द्र पुत्र बृह्माशंकर निवासी चिरैयापुर थाना फंफूंद औरैया, जावेद पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम सहबदिया थाना कोतवाली औरैया के नाम प्रकाश में आये। मौके पर अजय वर्मा पुत्र रामसिंह निवासी नारायनपुर औरैया ने बाताया कि ये लोग मिलकर नकली मोबिल ऑयल बनाने व सप्लाई करने का काम करते हैं। सतेन्द्र पुत्र बृह्माशंकर निवासी चिरैयापुर थाना फंफूंद औरैया, जावेद पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम सहबदिया थाना कोतवाली औरैया को हिरासत पुलिस लेकर पूछताछ की जा रही है। ओमनरेश चक मौके से भाग निकलने में सफल रहा। बरामदगी के विषय में पुलिस टीमों द्वारा सम्बन्धित विभागों को सूचना देकर मौके बुलवाया गया। जनपद औरैया के जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त उद्योग, नायाब तहसीलदार, असि0 कमिश्नर वाणिज्य विभाग द्वारा बखूबी जाँच कर नियमानुसार अपनी रिपोर्ट में उक्त नकली मोबिल ऑयल, उपकरण आदि व फैक्ट्री गोदाम को अवैध पाया। श्रीमान जिलाधिकारी औरैया द्वारा अभियोग पंजीकृत कराये जाने की संस्तुति पर थाना स्थानीय पर सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमें पंजीकृत किये गये हैं। कालाबाजारी करने वाले इस गिरोह की अतिशीघ्र गिरफ्तारी नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार अभि0गणः–
सतेन्द्र पुत्र बृह्माशंकर निवासी चिरैयापुर थाना फंफूंद औरैया,
जावेद पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम सहबदिया थाना कोतवाली औरैया
वांछित अभियुक्तः-
ओमनरेश चक पुत्र नामालूम निवासी नारायनपुर औरैया,

पंजीकृत अभियोग व धाराऐः–
मु0अ0सं0 209 / 2021 धारा 420 / 467 / 468 / 471 भा.द.वि. व 3 / 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व 63 कापीराइट एक्ट

आपराधिक इतिहासः– अभि0गण नकली मोबिल ऑयल बनाने एवं बेचने का व्यापार करने वाले सिद्धहस्त आदतन अपराधी हैं, जिनके पूर्व के आपराधिक कृत्यों की जानकारी आस पास के जनपदों से की जा रही है।
बरामदगी का विवरणः–
दस झालों में एक-एक लीटर मोबिल ऑयल के 9000 खाली डिब्बे
89 बाल्टी 20-20 लीटर की मोबिल आयल
नकली रैपर वजन करीब 15 कि.ग्रा.
नौ बड़े झालों में डिब्बों के ढक्कन
सत्रह पैकेट एक लीटर के मोबिल ऑयल भरे हुए
तेरह सौ डिब्बे खाली
दो झाल में खाली बोरी यूरिया की
नकली मोबिल आयल बनाने वाली मशीन व उपकरण
ब्राण्डेड कम्पनियों के नकली QR कोड व लेबल
ब्राण्डेड मोबिल ऑयल कम्पनियों के नलकी खाली व भरे डिब्बे

बरामदगी करने वाली औरैया पुलिस / प्रशासनिक टीमः–

स्वाट टीम
प्रशासनिक टीम, औरैया
श्री संजय कुमार पाण्डेय,SHO
निरी0 आलोक दुबे
श्री आवेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी,
श्री शशांक राजपूत, निरी0
S.I. जितेन्द्र सिंह
श्री उत्कर्ष चन्द्र, सहा0 आयुक्त उद्योग
S.I. श्री के0एन0 सिंह
का0 अजय गुप्ता
श्री पवन कुमार, नायाब तहसीलदार, सदर
हे0का0 64 सुनील श्रीवास्तव
का0 धर्मेन्द्र,
श्री पंचलाल, असि0 कमिश्नर वाणिज्य
हे0का0 266 अखिलेश कुमार
का0 राहुल,
हे0का0 131 आशीष कुमार
का0 संजय,
का0 1217 राजेश कुमार
का0 विवेक, आ0चा0 विजेन्द्र

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!