सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था एवम कानून व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिगत द्वारा किया गया देर रात्रि तक महानगर की सड़कों पर पैदल मार्च कर किया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था एवम कानून व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिगत द्वारा किया गया देर रात्रि तक महानगर की सड़कों पर पैदल मार्च कर किया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
सहारनपुर में यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतू एवम कानून व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ विपिन ताडा द्वारा किया गया महानगर तिराहे एवम चौराहों का निरीक्षण।कल देर रात लगभग 11 बजे एसएसपी पहुंचे विश्वकर्मा तिराहे पर लिया यातायात व्यवस्था का जायजा,जहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ,विपिन ताडा यातायात व्यवस्था को लेकर काफी गम्भीर नजर आये,और यही नही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कल देर रात लगभग 12,30 बजे तक सहारनपुर सिटी के अनेक तिराहों एवम चौराहों का जायजा लेते हुए देखै गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डाॅ विपिन ताडा द्वारा विभिन्न तिराहों एवम चौराहों पर डियूटीरत पुलिस अधिकारियों एवम कर्मचारियों को सख्ती के साथ निर्देशित किया,कि डियूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो,संदिग्ध वाहनों पर नजर रखे तथा जनता में अपना कुशल व्यवहार बनाए रखे।इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताडा द्वारा सभी डियूटीरत पुलिस अधिकारियों एवम कर्मचारियों को निर्देश दिए,कि जनपद पुलिस अपनी अपनी डियूटी लगनता पूर्वक करें,डियूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उनके द्वारा अस्पताल चौक,कोर्ट रोड तथा देहली रोड पर भी डियूटीरत पुलिस अधिकारियों एवम कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये,इस मोके पर उनके साथ पुलिस बल भी मोजूद रहा।
