उत्तर प्रदेश औरैया अपर जिलाधिकारीद्वारा यमुना तट पर ख़तरे के निशान से ऊपर बाढ आने पर यमुना नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत कंट्रोल रूम किए गए स्थापित काकोर मुख्यालय पर 24 अधिकारी रहेगे तैनात दिए गए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अपर जिलाधिकारीद्वारा यमुना तट पर ख़तरे के निशान से ऊपर बाढ आने पर यमुना नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत कंट्रोल रूम किए गए स्थापित काकोर मुख्यालय पर 24 अधिकारी रहेगे तैनात दिए गए निर्देश। )
उत्तर प्रदेश औरैया अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत कई दिनों से राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में हो रही भारी वर्षा एवं कोटा बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण औरैया जनपद में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। जनपद औरैया में यमुना नदी में बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए एवं किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यमुना नदी के किनारे बसे ग्रामों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम तथा तहसील औरया व अजीतमल में भी एक-एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम ककोर मुख्यालय में अधिकारियो की तीन शिपटों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर (05683_249660 व 05683__ 249661) जिसके प्रभारी रमेश यादव (डिप्टी कलेक्टर ) रहेंगे। तहसील औरैया कंट्रोल रूम में दूरभाष न० 05683-242029 कंट्रोल रूम प्रभारी ओम कुमारी (नाजिर औरैया) है। वही तहसील अजीतमल कंट्रोल रूम के दूरभाष न०- 9084086071 कंट्रोल रूम प्रभारी बाबू राम (राजिस्ट्रार कानूनगो) है तहसील औरैया में स्थापित वाढ चौकियों में प्रा०वि० क्योटरा, आत्माराम इन्टर कॉलेज क्योटरा,अश्वथामा मंदिर अस्ता, बुंदेलखंड एक्स्प्रेस वे के कि मी 238 के किनारे तहसील अजीतमल में स्थापित वाढ चौकियो में प्रा०वि० वडेरा, प्रा०वि० शाला सिमार,, प्रा०वि० गुहानी कलों प्रा०वि० बढाइन,- प्रा०वि० हनुमान गढ़ी, प्रा०वि० बीझलपुर है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
