उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछल्दा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा विगत दिनों रेलवे क्रासिंग ब्रिज निर्माणधीन पर अज्ञात लोगों द्वारा लूटी गई बोलेरो गाड़ी व 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया थाना अछल्दा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा विगत दिनों रेलवे क्रासिंग ब्रिज निर्माणधीन पर अज्ञात लोगों द्वारा लूटी गई बोलेरो गाड़ी व 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछल्दा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा गिर्राज जी स्टोन क्रसर प्रा0लि0 आगरा के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा थाना अछल्दा पर दिनाकं 22.08.2022 को सूचना दी गयी कि ग्राम घसारा स्थित निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग ब्रिज में प्रयुक्त होने वाले लोहे की सरिया के सुरक्षा हेतु गार्ड तैनात थें जहाँ रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी व लूट के आसय से कम्पनी की गाड़ी व 12 बोर रायफल को लेकर भाग गये थें। जिसके सम्बन्ध में थाना अछल्दा के अन्तर्गत मुकदमा अपराध संख्या 256/22 धारा 394/379/511/411 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी। उक्त घटना से सम्बन्धित लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्य़पाल द्वारा क्षेत्राधिकारी बिधूना के नेतृत्व मे थाना अछल्दा व एसओजी औरैया की टीमें गठित कर वांछित अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दियें। गठित टीमों द्वारा घटना की गहनता से जाँच कर इलेक्ट्रनिक व मैनुअल साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा था मुखबिर के माध्यम में अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थें। इस क्रम में आज दिनांक 25.08.2022 को गठित टीम द्वारा गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर घटना में वांछित 02 नामजद अभियुक्तों 01. सौरभ पण्डित पुत्र उमेश चन्द्र निवासी ग्राम पुठिया थाना भर्थना जिला इटावा व 02. चन्द्रमोहन उर्फ कल्लू पुत्र रामप्रकाश यादव निवासी ग्राम मदा पुर्वा थाना अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया तथा इनकी निशादेही पर चोरी किये हुए बुलेरो गाड़ी व 12 बोर बंदूक को बरामद किया गया। अभियुक्तगण को पुलिस टीम ने तुर्कपुर ग्राम के पास नवनिर्मित बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास से समय करीब 4.50 बजे गिरफ्तार किया । गिऱफ्तार अभियुक्तगणों को मु0अ0सं0 256/22 धारा 394/379/511/411 भादवि0 के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
01. सौरभ पण्डित पुत्र उमेश चन्द्र निवासी ग्राम पुठिया थाना भर्थना जिला इटावा
02. चन्द्रमोहन उर्फ कल्लू पुत्र रामप्रकाश यादव निवासी ग्राम मदा पुर्वा थाना अछल्दा जनपद औरैया
बरामदगी-
1. 01 अदद बोलेरो केम्पर
2. 01 अदद लाइसैंसी बन्दूक 12 बोर SBBL

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!