उत्तर प्रदेश लखनऊ बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी किया गया भगोड़ा घोषित | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट ) एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया कुर्की का आदेश


( लखनऊ बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी किया गया भगोड़ा घोषित, एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया कुर्की का आदेश )
उत्तर प्रदेश लखनऊ बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट ने कुर्की का आदेश भी दे दिया है।अब्बास अंसारी को फरार घोषित करते हुए कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है।
एक शस्त्र लाइसेंस पर खरीदे कई हथियार
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी पर धोखाधड़ी कर एक शस्त्र लाइसेंस पर कई हथियार खरीदने का आरोप है।वर्ष 2019 में अब्बास अंसारी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी।एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अंबरीष श्रीवास्तव ने अब्बास अंसारी के खिलाफ कुर्की का आदेश देते हुए उन्हें फरार घोषित किया है।इंस्पेक्टर महानगर ने कोर्ट में आरोपी विधायक को फरार घोषित करने की अर्जी दी थी।
जानें क्या है मामला
गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ राजधानी लखनऊ के महानगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने 12 अक्टूबर 2019 को एक रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोप था कि पेपर मिल कालोनी मेट्रो सिटी में रहने वाले अब्बास अंसारी ने 2012 में डीबीडीएल (डबल बैरल) गन का लाइसेंस लिया था।
यूपी से दिल्ली कराया था लाइसेंस ट्रांसफर
इसके बाद अब्बास अंसारी ने अपना शस्त्र लाइसेंस दिल्ली के पते पर स्थानांतरित करवा लिया था।अब्बास अंसारी ने बाद में खुद को निशानेबाज दिखाकर दिल्ली वाले शस्त्र लाइसेंस पर कई शस्त्र खरीद लिए। पुलिस की रिपोर्ट में आरोप है कि अब्बास अंसारी ने पुलिस को बिना जानकारी दिए और अनुमति लिए धोखाधड़ी कर लाइसेंस को दिल्ली स्थानांतरित करवाया।बाद में उस पर कई अन्य हथियार खरीदे।
