उत्तर प्रदेश वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मंडल चिकित्साधिकारी टीम द्वारा लाइन कमर्चारियों के स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का लगाया गया कैंप। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मंडल चिकित्साधिकारी टीम द्वारा लाइन कमर्चारियों के स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का लगाया गया कैंप )
वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय, रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है । इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० सुनंदा चतुर्वेदी के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन पर लाइन कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया । इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में मंडल चिकित्सालय की चिकित्साधिकारी डा. प्रीयम प्रसाद एवं पैरामेडिकल टीम द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों समेत कुल 55 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर,ई.सी.जी. तथा कद और वजन मापा गया, जिसमें 03 कर्मचारियों को ब्लड शुगर एवं 03 कर्मचारियों को हाई बी.पी./हाइपर टेंशन रोगग्रस्त होने का पता चला मंडल के चिकित्सकों द्वारा रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार हेतु गहन परामर्श एवं आवश्यक दवाएं दिया गया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
