सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 22 बोतल अवैध शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 22 बोतल अवैध शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा निर्देशन में थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर तेज तर्रार कार्रवाई कर उन्हें जेल की हवा खिलाने वाले थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज ग्राम रायपुर रोड से दो ऐसे शराब माफियाओं को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है,जिन्होंने कम उम्र के युवाओं को शराब की लत लगाकर उनकी जिंदगी को तबाह किया हुआ है।आपको बता दें,कि धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ आज सुबह लगभग 9,20 पर ग्राम रायपुर रोड पर चेकिंग पर थे,कि अचानक उसी वक्त वहां से कंधे पर प्लास्टिक के कट्टे लटकाकर हरियाणा से सरसावा की और आ रहे दो युवकों को पुलिस दल ने धर दबोचा,पकड़े गये दोनों शराब तस्करों के प्लास्टिक के कट्टों की जब पुलिस टीम ने जैसे ही तलाशी ली,तो उसमें देशी शराब की 22 बोतलें देखकर पुलिस टीम भी आश्चर्य में पड़ गयी।पुलिस टीम ने हरियाणा की इस अवैध शराब को जप्त कर अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है।बताया जाता है,कि इन शराब तस्करों सारूण पुत्र गुलजार एवम हसीन पुत्र मीर हसन ने शराब की लत लगाकर कई युवाओं की जिंदगी को तबाह कर डाला है।इन दोनों के जेल जाने से एक कस्बा सरसावा ही नहीं बल्कि आस पास के ग्रामीणों ने भी एक बड़ी राहत की सांस ली है।इसके अलावा एक अन्य मामले में थाना बेहट प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने दो नशा तस्करो सत्तार पुत्र रियाज एवम रिहान पुत्र सुलेमान को 250 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफतार।

 

Back to top button
error: Content is protected !!