जौनपुर थाना पवारा क्षेत्र में नहर किनारे अन्यंत्रित होकर खाद्यान्न से लदी ट्रक पलटी 07 मजदूर हूए गम्भीर रूप से घायल क्षेत्रिय ग्रामीणों द्वारा सभी को उपचार हेतू पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना पवारा क्षेत्र में नहर किनारे अन्यंत्रित होकर खाद्यान्न से लदी ट्रक पलटी 07 मजदूर हूए गम्भीर रूप से घायल क्षेत्रिय ग्रामीणों द्वारा सभी को उपचार हेतू पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र )

जौनपुर  मछली शहर कोतवाली के पवांरा थाना क्षेत्र के पंवरडीह गांव में गुरुवार की सुबह खाद्यान्न लदी ट्रक के अनियंत्रित होकर नहर में पलट जाने से सात मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए । जिन्हें घायलावस्था में उपचार हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पांच लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया ।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 11 बजे जौनपुर से खाद्यान्न लदी ट्रक हिम्मतपुर पवांरा गांव के कोटेदार अनीता पटेल के यहां जा रहा था।अचानक पवरडीह (पवांरा) गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर और नहर में पलट गई।ट्रक मे कुल 11 मजदूर सवार थे । ट्रक पलटने से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोग फौरन मदद मे जुट गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पंवारा थाना पुलिस ने सभी घायलो को बाहर निकलवाया तथा उन्हें उपचार हेतु एम्बुलेंस सेवा से सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । दुर्घटना मे श्यामलाल (46) कन्हैया लाल(50) लालबहादुर (45) निवासी पकड़ी गोदाम मुंगराबादशाहपुर। संजीव (34) प्रेमचन्द (35)निवासी गुड़हाई मुंगराबादशाहपुर।भरत लाल (36) निवासी भैरोपुर थाना मुंगराबादशाहपुर।संजीव (34) निवासी मड़ियाहूं गंभीर रुप से घायल हो गये।जबकि चार अन्य को मामूली चोट लगी जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया गया। चिकित्सा अधिकारी ने गंभीर रूप से घायल सभी मजदूरो का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!