जौनपुर थाना केराकत पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास के मुकदमे में चल रहे वांछित अभियुक्तों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना केराकत पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास के मुकदमे में चल रहे वांछित अभियुक्तों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

जौनपुर श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण व प्र0नि0 संजय वर्मा थाना कोतवाली केराकत के दिशा- निर्देशन मे दिनांक 25.08.2022 को थाना केराकत पुलिस द्वारा बेलाव पुल घाट के पास संदिग्ध ब्यक्ति व संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि दिनांक 17.08.22 को ग्राम बलईपुर मे शिवांशु पाल को गोली मारने वाले की घटना से सम्बंधित अभियुक्त गण गुलाब पाल अपने अन्य साथियों गणेश चौबे , निखिल पाल , अंकुर यादव , सुरेश यादव के साथ बेलाव नदी पुल के पास स्थित मंदिर के पास मौजूद है । इस सूचना पर मौके पर पहुचने पर उपरोक्त अपराधियों द्वारा पुलिस बल को जान से मारने की नियत से फायर किया गया जो पुलिस बल के पास से निकल गयी । जिस पर हिकमत अमली से बल प्रयोग करते हुये 1- निखिल पाल पुत्र लालचंद पाल नि0 पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर , 2- गणेश पंडित उर्फ गणेश चौबे पुत्र महेन्द्र चौबे नि0 ग्राम पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त गण की जामा तलाशी से निखिल पाल के पास से एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतुस 315 बोर तथा अभियुक्त गणेश चौबे उपरोक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतुस 315 बोर तथा मौके से 02 खोखा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी के दौरान 03 अभियुक्त गण अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 308/22 धारा 307( पु0मु0) व मु0अ0सं0 309/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट , मु0अ0सं0 310/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1- निखिल पाल पुत्र लालचंद पाल नि0 पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
2- गणेश पंडित उर्फ गणेश चौबे पुत्र महेन्द्र चौबे नि0 ग्राम पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
निखिल पाल पुत्र लालचंद पाल नि0 पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर
1- मु0अ0सं0 294/22 धारा 147/148/149/307/34 भा0द0वि0
2- मु0अ0सं0 308/22 धारा 307 भा0द0वि0 ( पु0मु0)
3- मु0अ0सं0 310/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

गणेश पंडित उर्फ गणेश चौबे पुत्र महेन्द्र चौबे नि0 ग्राम पसेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर
1- मु0अ0सं0 294/22 धारा 147/148/149/307/34 भा0द0वि0 थाना केराकत जौनपुर
2- मु0अ0सं0 308/22 धारा 307 भा0द0वि0 ( पु0मु0) थाना केराकत जौनपुर
3- मु0अ0सं0 309/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. 02 तमंचा 315 बोर
2. 02 जिन्दा कारतुस
3. 02 खोखा कारतुस

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1- नि0 विनित मोहन पाठक,नि0 शेषकुमार शुक्ला थाना केराकत जौनपुर ।
3- हे0का0 गोवर्धन यादव,हे0का0 रामसेवक यादव, हे0का0 सुशील यादव, का0 राजेन्द्र शुक्ला, का0 अभय कुमार ,हे0का0 जयचन्द सिंह, हे0का0 लालबहादुर थाना केराकत जनपद जौनपुर।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!