उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद आरवा रोड अवैध निर्माण व रोड चौड़ी करण हेतु अतिक्रमण हटाने पहुचा बुल्डोजर मच गया हड़कंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई से ग्रह स्वामी स्वयं अपने घर की तोड़फोड़ एसडीएम व सीओ मै फ़ोर्स के पहुंचे लिया स्थित का जायजा।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( एसडीएम सिरसागंज विवेक कुमार मिश्रा )

( एसडीएम सिरसागंज विवेक कुमार मिश्रा ,सीओ सिरसागंज देवेंद्र सिंह )

( फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद आरवा रोड अवैध निर्माण व रोड चौड़ी करण हेतु अतिक्रमण हटाने पहुचा बुल्डोजर मच गया हड़कंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई से ग्रह स्वामी स्वयं अपने घर की तोड़फोड़ एसडीएम व सीओ मै फ़ोर्स के पहुंचे लिया स्थित का जायजा )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंजनगर सिरसागंज में अरांव रोड चौड़ीकरण के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत शनिवार को मार्ग के दोनों तरफ स्थित आक्रमण को हटाना शुरू कर दिया गया, प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू करते ही दुकानदार व भवन स्वामियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने स्वयं ही अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। वहीं एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने मय पुलिस फोर्स के अरांव रोड पर पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा अन्यथा प्रशासन द्वारा बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान मार्ग पर स्थित कुछ अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया। प्रशासन की इस कार्यवाही के चलते काफी संख्या में दुकानदार व भवन स्वामी अपने निर्माणों को स्वयं ही हटाने में जुट गए। मार्ग के दोनों तरफ धड़ाधड़ निर्माणों को तोड़े जाने का सिलसिला जारी था। लोगों की दुकानें व भवन टूटने के दौरान खंडहर में तब्दील होते दिख रहे थे। प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान काफी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!