जौनपुर  महराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र विझवट शारदा नहर मे तैरता मिला एक अज्ञात महिला का शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( जौनपुर ब्यूरो चीफ सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट जौनपुर )

(   महराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र विझवट शारदा नहर मे तैरता मिला एक अज्ञात महिला का शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

जौनपुर  महराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा विझवट से गुजरने वाली नहर शारदा सहायक खण्ड-36 नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वहं पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को महराजगंज के विझवट नहर के पास नहर में एक महिला का शव बहते देखकर जनौर निवासी राजेश (चौकीदार) ने थाने पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया। लगभग 35 वर्षीया महिला के शरीर पर मैरून रंग की सलवार और समीज है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस महिला का शव प्रतापगढ़ की तरफ से बहते हुये यहां आया है। शव से बुरी तरह दुर्गंध आ रही है। यह शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!